Search

हजारीबाग : चुनाव को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Hazaribagh : लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर पीडब्ल्यूडी कोषांग का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दिव्यांग व्यक्तियो और वरिष्ठ नागरिकों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिए सुगम व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से इन्दु प्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग सह नोडल पदाधिकारी, हजारीबाग की अध्यक्षता मे समाज कल्याण विभागीय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों/महिला पर्यवेक्षिकाओं को जानकारी दी गई कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार जिलान्तर्गत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए सम्बन्धित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी एवं सम्बन्धित महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने-अपने सेक्टर के अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर नोड़ल पदाधिकारी नामित किया गया है. अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी नोडल पदाधिकारी एवं सेक्टर नोडल पदाधिकारी की होगी. यदि ऐसे मतदाता किसी प्रकार मतदान से वंचित रहते हैं तो इसके लिए सम्बन्धित नोड़ल पदाधिकारी जवाबदेह होंगी. इसे भी पढ़ें-चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cbi-arrested-two-people-taking-bribe-from-the-dispatch-office-of-amrapali-coal-project/">चतरा:

आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच ऑफिस से CBI ने दो लोगों को घूस लेते किया गिरफ्तार

मतदान के लिए किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ

प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि नोडल पदाधिकारी एवं सेक्टर नोडल पदाधिकारी अपने अधीनस्थ बीएलओ को डोर-टू-डोर जन सम्पर्क करते हुए ऐसे मतदाताओं को चिन्हित कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु निर्देशित करेंगी एवं स्वयं इसका अनुश्रवण करेंगी. ऐसे सभी मतदाताओं को 24 अप्रैल तक अभियान चलाकर मतदाता सूची में जोड़े जाने का निर्देश दिया गया. दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य रूप से मुहैया करायी जाने वाली सुविधाओं के सन्दर्भ में भी सभी उपस्थित पदाधिकारियों को जानकारी दी गई. जैसे मतदान के दिन प्रवेश द्वार से मतदान कक्ष तक साइनेज, बाधा रहित चौड़ा समतल मार्ग, भूतल पर मतदान केन्द्र, रैम्प, ईवीएम पर ब्रेल, व्हील चेयर की सुविधा, परिवहन की सुविधा, दिव्यांगजनों के लिए शौचालय की सुविधा, मतदान केन्द्रों पर अलग कतार तथा मतदान के पूर्व अक्षम मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट सुविधा के विकल्प का लाभ दिये जाने हेतु फार्म- 12डी उपलब्ध कराना, आदि की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए तैयार किये गये सक्षम ऐप के विषय में बताया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ दिलाई गई. इसे भी पढ़ें-दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-central-bank-employee-arrested-red-handed-while-taking-bribe-by-acb/">दरभंगा

: सेंट्रल बैंक के मैनेजर को ACB ने रंगे हाथ घूस लेते किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//