Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू

Hazaribagh : झारखंड ताइक्वांडो संघ के बैनर तले छठी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके लिए रविवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें हजारीबाग जिले के पांच क्लब और विभिन्न विद्यालयों से 200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का शुभारंभ हजारीबाग जिले के जिला खेल पदाधिकारी ने पंच मार कर किया. विशिष्ट अतिथि में निवर्तमान वार्ड पार्षद सह खेल प्रेमी सोनी छेत्री, कुलदीप कृष्णा, अभिषेक कुमार, अशोक सिंह और हजारीबाग ओलंपिक संघ के सुब्रतो सेन राय मौजूद थे. प्रतियोगिता में हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के अंगरक्षक प्रमोद पाठक, चेयरमैन संजय उपाध्याय, अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव चंदन राणा, रोशन गुप्ता, वपेंद्र प्रकाश, रोशन चौहान, निरंजन यादव, गौरव कुमार, मोहम्मद गुलाम हसन एवं संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले उपकरण सेंसर पीएसएस और ईएसएस के माध्यम से कराया जा रहा है. (झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना

के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही