Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जिला नियोजन पदाधिकारी और उनके पति को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर की पिटाई

Hazaribag : बड़कागांव में इन दिनों बच्चा चोर का अफवाह गरम है. इसी गरम अफवाह में ग्रामीणों का शिकार बने हजारीबाग नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास एवं उनके पति विजय कुमार दास. इन दोनों को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के लंगातू गांव स्थित एनटीपीसी थ्रिवेणी सैनिक माइनिंग के साइड कार्यालय के समक्ष की है, जहां नियोजन पदाधिकारी द्वारा अपनी कार खड़ी कर चतरा जिला के नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार का आने का इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर दोनों पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास ने कहा कि यदि समय पर बड़कागांव प्रशासन के अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की अपने दल-बल के साथ नहीं पहुंचते तो शायद हम लोगों की जान भी नहीं बचती. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cm-reached-barhait-in-janata-darbar-said-government-is-standing-with-the-drought-affected-farmers/">साहिबगंज

: जनता दरबार में बरहेट पहुंचे सीएम, कहा – सुखाड़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है सरकार

स्थानीय महिला सुषमा कुमारी ने बच्चा चोरी का लगाया आरोप

वहीं नियोजन पदाधिकारी ज्योत्सना दास ने पूरी घटना के बताते हुए कहा कि सरकारी काम के तहत थ्रिवेणी सैनिक कार्यालय के पास पहुंचा थीं. कार्यालय के बाहर चतरा जिला नियोजन पदाधिकारी का इंतजार किया जा रहा था कि इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ आकर हम लोगों के साथ मारपीट करते हुए चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वही लंगा टू निवासी रतन भैया की पत्नी सुषमा कुमारी का आरोप है कि उक्त महिला एवं पुरुष के द्वारा मेरा 1 वर्षीय बच्चा को गोदी से छीना जा रहा था. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि भुक्तभोगी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. लोगों की पहचान कर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी श्री तिर्की ने आगे कहा कि मेरे द्वारा बार-बार अपील की गई है कि किसी प्रकार के अफवाह से बचें और यदि ऐसी कोई बात है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. किसी भी हाल में कानून को हाथ में लेने का प्रयास नहीं किया जाए. प्रशासन की ओर से नियोजन पदाधिकारी एवं उनके घायल पति को बड़कागांव में इलाज कराया गया. इसे भी पढ़ें–चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-munda-sangh-supported-khatian-of-1932/">चाईबासा

: मानकी मुंडा संघ ने 1932 के खतियान का किया समर्थन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही