Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग DC के निर्देश पर मलेरिया नियंत्रण व बचाव को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय के निर्देश पर मलेरिया नियंत्रण व बचाव को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमे टास्क फोर्स के सचिव सह सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद ने कहा कि हर साल जून महीने में मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जाता है. इस माह में जलजमाव होने से नये मच्छरों के उत्पन्न होने से मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है. मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना आवश्यक है. इसके तहत लोगों को मलेरिया से बचाव, नियंत्रण व उपाय के तरीकों से अवगत कराया जाता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मलेरिया से बचाव व नियंत्रण के लिए विविध गतिविधियों का संचालन करने, गड्ढों को भरने का निर्देश दिया.

ये रहे मौजूद

बैठक में आमंत्रित सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनिल कुमार, जिला भीबीडी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. न्यूटन तिर्की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता व स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि शामिल थे. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-weather-became-pleasant-due-to-heavy-rain-relief-from-the-heat/">मनोहरपुर

: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही