Search

 
 
 

हजारीबाग : एक हाथ में दवाई का थैला, दूसरे में नींबू-मिर्च लेकर घूम रहे झोला छाप डॉक्टर

 

तंत्र विद्या कर भूत-प्रेत भी उतार रहे झोलाछाप डॉक्टर

Pramod Upadhyay Hazaribagh : जिले के कई पंचायत में इन दोनों अनोखा झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकानदारी चलाते नजर आ रहे हैं. कथित डॉक्टर एक हाथ में दवा का थैला- थामे हुए रहते हैं, तो दूसरे हाथ में नींबू और मिर्च. उस नींबू-मिर्च से तंत्र-मंत्र के सहारे बीमारी ठीक करने का सब्जबाग दिखाते हैं. भोले-भाले ग्रामीण तब ठगा महसूस करते हैं, जब इलाज के नाम पर उनसे मोटी रकम मांगी जाती है और तंत्र विद्या के नाम पर बकरा और चेंगना भी लिए जाते हैं. उस डॉक्टर की हर मांग पूरी करने के बाद भी जब उनकी तबीयत जस की तस बनी रहती है. कई प्रखंडों के गांव-गांव में बंगाल से आये झोलाछाप डॉक्टर घूम-घूम कर इलाज कर रहे हैं. बंगाल से आए ये झोलाछाप डॉक्टर गांव-गांव में जाकर लोगों को भूत-प्रेत उतारने के साथ-साथ उन्हें हरेक तरह की बीमारी का इलाज करने का दावा करते हैं. यहां तक की महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी करवाने का भी दावा करते हैं. ये लोग प्राइवेट अस्पताल के एजेंट के रूप में भी काम करते हैं. अगर इनकी दवा और झाड़-फूंक से मरीज को राहत नहीं मिलती है तो शहर के प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर देते हैं, जहां इनको कमीशन के रूप में मोटी रकम भी मिलती है.

कहां-कहां हैं झोला छाप डॉक्टर

बताया जाता है कि बंगाल से आये झोला छाप डॉक्टर सैकड़ों की संख्या में हजारीबाग जिला में पनाह लिए हुए हैं. जिसमें चौपारण, इचाक, कटकमसांडी, पदमा सहित कई गांव में वह डॉक्टरी का काम कर रहे हैं. यहां तक की कई लोगों ने तो पूरे परिवार के साथ गांव में ही किराए का मकान लेकर रह रहे हैं. पूर्व में खुलासा हुआ था कि बंगाल के ही डॉक्टर उग्रवादी संगठन के लिए भी काम करते थे और उसी डॉक्टर पर उग्रवादी संगठन का सहयोग करने के आरोप में 1998 में इचाक थाना में मामला दर्ज भी हुआ था.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस संबंध में सिविल सर्जन सरजू प्रसाद ने बताया कि इस मामले में सभी थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र भेजा जा चुका है. पुलिस और प्रशासन की जिम्मेवारी है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करें.
इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/mother-of-two-children-had-accused-hazaribagh-youth-of-sexual-exploitation-sc-granted-anticipatory-bail/">दो

बच्चों की मां ने हजारीबाग के युवक पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, SC ने दी अग्रिम जमानत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही