Search

 
 
 

हजारीबाग : दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा, मनीष जायसवाल पर बोला हमला

 
Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड की नवादा पंचायत के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि हम सब पर भरोसा नहीं जताते हुए चुनाव कार्य से हम अल्पसंख्यकों को अलग कर दिया गया. इसके कारण हमारे आत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है. हम लोगों ने कभी भी पार्टी के निर्देश की अवहेलना नहीं की है, मगर वर्तमान पार्टी प्रत्याशी मनीष जायसवाल द्वारा हम लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया गया और हमें चुनाव कार्य से बाहर कर दिया गया. इससे आहत होकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमरुल अंसारी, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आसिफ राजा, मोहम्मद गुलाम ख्वाजा, मोहम्मद दानिश रजा, अल्ताफ रजा, ताकिर अली, मोहम्मद नजीर अंसारी, मोहम्मद मेहरुल अंसारी, हसीमुद्दीन, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद अयूब अंसारी तथा गफ्फार अंसारी ने अपना इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/two-tribal-girls-from-ranchi-died-in-a-road-accident-in-dhanbad-demand-for-compensation-from-the-district-administration/">रांची

की दो आदिवासी बच्चियों की धनबाद में सड़क दुर्घटना में मौत, जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही