Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस छोड़ दर्जनों लोगों ने थामा आजसू पार्टी का दामन

 
विकास की राजनीतिक करती है आजसू पार्टी : रोशन लाल चौधरी Barkagaon, Hazaribagh: चंदौल पंचायत के मोहडर में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा और संचालन आजसू के वरिष्ठ नेता उमेश दांगी ने किया. कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी उपस्थित थे. इस दौरान दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आजसू पार्टी का दामन थामा. रौशन लाल चौधरी ने सभी को माला और आजसू पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराई. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-administration-will-keep-a-close-watch-on-anti-social-elements/">गिरिडीह

: असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

रोशन लाल चौधरी को विधायक बनाने का लिया संकल्प

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आजसू पार्टी जात-पात से ऊपर उठकर सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति करती है. बड़कागांव विधानसभा में पिछले 15 सालों से विकास की गाड़ी रुकी हुई है. आज तक विधानसभा में कोई भी ऐसा कार्य नहीं हुआ, जिसे राज्य स्तर पर दिखाया जा सके. बड़कागांव विधानसभा की जनता समझ चुकी है कि बड़कागांव का विकास आजसू पार्टी के हाथों ही संभव है. इसी का परिणाम है कि लगातार सत्ताधारी दल कांग्रेस को छोड़ कर आजसू पार्टी में लोग शामिल हो रहे हैं. वही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने एक स्वर में बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी को विधायक बनाने का संकल्प लिया.

इन्होंने ली आजसू की सदस्यता

कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आजसू पार्टी का दामन थामने वालों में मो. मिस्बाहुल उर्फ मिस्टर, संजय यादव, कुलेश्वर यादव, भुनेश्वर राणा, सुधीर यादव, नासिर हुसैन, अख्तर अंसारी, संतोष कुमार राणा, सफदर अली, मो. आरिफ, संतोष यादव, होरिल प्रजापति, शिवम चौरसिया, छोटेलाल चौरसिया, करण कुमार, मिंसु कुमार, सोनू सिन्हा, सुदामा कुमार आर्यन कुमार, विश्वनाथ कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, राजा खान, संदीप कुशवाहा, लीलारधन साव, भोला महतो, संत महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश दांगी, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, जावेद खान, कैसर अली, उपेंद्र कुमार, गीरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, रघुनाथ यादव, संतोष सिंह, तुलेश्वर राम, श्याम निराला, भोला चौधरी, वासुदेव महतो, रंजीत महतो, कुलदीप शर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-शिक्षा">https://lagatar.in/an-ideal-society-cannot-be-imagined-without-education-manish-jaiswal/">शिक्षा

के बिना आदर्श समाज की कल्पना नहीं : मनीष जायसवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही