Search

 
 
 

हजारीबाग : ड्रग्स की लत ने तीन दोस्तों का भविष्य किया बर्बाद

 

दोस्तों ने ही कर दी वीरेंद्र की हत्या, हत्यारोपी दो दोस्त गये जेल

Hazaribagh : हजारीबाग से 6 जनवरी को लापता हुए छात्र का शव इचाक के हदारी गांव स्थित कुएं से कोर्रा पुलिस ने बरामद किया. मृतक वीरेंद्र कुमार का पैतृक घर इचाक थाना क्षेत्र के कुटी पीसी गांव में है. उसके पिता विजय कुमार अशोक नगर हजारीबाग में रहकर कुट्टी की दुकान चलाते हैं. वह पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था. इस मामले में मृतक के दो दोस्त धीरज और ऋषभ को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला ड्रग एडिक्ट से जुड़ा हुआ है. गिरफ्तार दोनों दोस्तों ने स्वीकारा है कि गमछा से गला दबा कर उसकी हत्या कर कुएं में शव को डाल दिया था. कोर्रा पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता विजय कुमार ने 6 जनवरी को लापता हुए बच्चे के बारे में 2 दिन बाद 8 जनवरी को थाने में सनहा दर्ज कराया था. जिस पर खोजबीन शुरू हुई थी. लेकिन किसी भी तरह का सुराग नहीं मिल पाया. वह घर से निकलते समय भी घर में कभी नहीं बताया करता था कि वह कहां जा रहा है. उस दिन भी नहीं बता कर गया था. पिता का भी कहना है कि वह इसी तरह से जाता था और फिर लौट कर आ जाता था. बताया जाता है कि बहुत मुश्किल से टेक्निकल सेल की मदद से उसके एक दोस्त तक पुलिस पहुंची, जिसका नाम धीरज है. वह दीपू गढा में रहता है. जब धीरज से पूछताछ हुई तो उसने अपने साथ शामिल अन्य दोस्तों के बारे में बताया. फिर दूसरे दोस्त ऋषभ को गिरफ्तार किया गया. अभी तक उसके दो दोस्त पकड़े गए हैं. इस घटना में शामिल कुछ और लड़के के होने की बात कही जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. बताया गया कि तीनों दोस्त जीएम कॉलेज के छात्र थे. ड्रग्स की लत ने एक को मौत के मुंह में धकेल दिया. वहीं दो लड़कों को दोस्त का हत्यारा बनाकर सलाखों के पीछे भेज दिया. इस घटना ने साबित किया है कि हजारीबाग शहर के युवा कितने तेज गति से ड्रग्स की चपेट में आते जा रहे हैं और इनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. यह घटना युवा वर्ग और अभिभावकों के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है.

क्या कहती हैं थानेदार निशि चौबे

थाना प्रभारी निशि चौबे ने कहा कि इस घटना के पीछे ड्रग्स है. वह घर से भी बता कर नहीं गया था कि कहां जा रहा है, किसके साथ जा रहा है. शव ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. टेक्निकल सेल की मदद से उसके दोस्त तक पुलिस पहुंची और हत्या आरोपी उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया. सभी दोस्त बालिग हैं. दोस्तों ने स्वीकार किया है कि गमछा से गला दबा कर उसकी हत्या कर कुएं में डाल दिया था. 6 जनवरी को काफी कोहरा भी था, उसका लाभ इन्होंने उठाया. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-temperature-dropped-by-7-degrees-in-jharkhand-garhwa-is-the-coldest/">Weather

Alert: झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा पारा, गढ़वा सबसे ठंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही