Search

 
 
 

हजारीबाग : नशेड़ियों ने सिंहवाहिनी मंदिर में मचाया उत्पात, वायरिंग उखाड़ा

 
Vishnugarh : पुराने साल की विदाई और नए साल की अगवानी का जश्न मनाने वाले शराबियों ने विष्णुगढ़ के सैकड़ो वर्ष पुराने ऐतिहासिक सिहवाहिनी मंदिर में उत्पात मचाया. शराबियों की इस कारगुजारी से श्रद्धालुओं में भारी रोष है. शराबी मंदिर की वायरिंग कबाड़ दी और बल्ब तथा स्विचबोर्ड ले गए. इन दिनों स्कूलों में भी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. शराबी एक तो स्कूलों को मयखाना बनाते हैं और फिर शराब की बोतलों को तोड़कर बिखेर देते हैं. बता दें कि इस मंदिर का निर्माण विष्णुगढ़ के तत्कालीन राजा विष्णु सिंह की रानियों ने लगभग तीन सौ साल पहले कराया था. राजा की हत्या की खबर पाकर सती होने से पहले रानियों ने मंदिर निर्माण के लिए एक लहकार महिला को धन दिया था. तब रानियों को महिला लहठी पहनाने पहुंची थी. इसी बीच राजा के मारे जाने की खबर आई थी. उसी धन से विष्णुगढ़ में एक कुआं, एक बावली और सतिपिण्डा का भी निर्माण कराया गया था. विष्णुगढ़ का नामकरण भी उन्हीं के नाम पर हुआ, ऐसा बताया जाता है. कहते हैं कि राजा विष्णु सिंह रामगढ़ राज परिवार के भांजे थे. रख-रखाव के अभाव में मंदिर जीर्णशीर्ण हो गया. बाद में जन सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था. इसे भी पढ़ें-शहीदों">https://lagatar.in/we-have-to-build-a-better-state-by-remembering-the-sacrifices-of-martyrs-governor/">शहीदों

की कुर्बानी को याद रखते हुए करना है बेहतर राज्य का निर्माण- राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही