Search

 
 
 

हजारीबाग : चार किलो गांजा के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

 
Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे के व्यापारी को चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. साथ 10 ग्राम की पांच गांजे की पुड़िया भी बरामद की है. एसपी मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग की ओर से लाल रंग की बाइक से तस्कर दारू की ओर गांजा ले जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ अनूज उरांव के नेतृत्व में छापेमारी दल बनाकर वाहन चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया. पुलिस को देखते ही बाइक सवार अरुण कुमार तेजी से भगाने लगा. पीछा कर उसे पकड़ा गया. गिरफ्तार युवक के पास से एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है. बाइक जेएच 02एल-4856 की डिक्की से गांजा बरामद किया गया. इस मामले में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उस पर दारू थाना कांड संख्या 10-62 / 23 दिनांक 13.08.2023 दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही