Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बजने लगे ढोल-ढाक, मिटने लगे संताप

Advertisement
Advertisement
प्यारा सजा है दरबार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी… माता की मनोहारी मूरत देख निहाल हुए श्रद्धालु पूजा पंडालों के खुले पट, बेलवरण अनुष्ठान में उमड़ी भीड़ घड़ी-घंट, शंख की पावन ध्वनि और महाआरती से पावन हुआ माहौल Amarnath Pathak Hazaribagh : बड़ा प्यारा सजा है दरबार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी…महाषष्ठी की देर शाम विभिन्न पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए हैं. इसके साथ ही माता के विविध स्वरूपों की मनोहारी मूर्तियां देख श्रद्धालु निहाल हैं. सुबह दुर्गा मंदिरों और विभिन्न पूजा पंडालों में मां कात्यायिनी के स्वरूप के पूजन व दर्शन और बेलवरण पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इनमें महिलाओं की खासी संख्या थी. दुर्गा सप्तशती के गूंजते मंत्रोच्चार, घड़ी-घंट, शंख की पावन ध्वनि और माता की महाआरती से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे संताप मिट गया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-leaders-presenting-their-claim-through-greeting-messages-during-the-festive-season/">लातेहार

: त्योहारी मौसम में शुभकामना संदेश के जरिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे नेता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dhak-20_509-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

बंगाल से आये ढाकिया ने ढाक बजाकर माहौल किया भक्तिमय

बंगाल से आए ढाकिया ढोल बजाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बन दिया. इधर शहर से लेकर गांव तक लोगों के पांव स्वत: पूजा पंडालों की ओर बढ़ चले हैं. संध्या भव्य पूजा पंडालों और मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है. शहर में देर रात तक चहल-पहल रह रही है. बॉडम बाजार बिहारी दुर्गा, बंगाली दुर्गा, ओकनी, नवाबगंज छठ तालाब, ब्रह्मस्थान से लेकर देवांगना, कोर्रा, लाखे, नूतननगर तक भक्तों की आवाजाही लगी है. इधर रामनगर, शिवदयालनगर, विष्णुपुरी, कुम्हारटोली से लेकर बड़ा बाजार, ग्वालटोली, हुरहुरू, आनंदपुरी, साकेतपुरी, यशवंतनगर में मां की मनोहारी मूर्ति के दर्शन और पूजन कर भक्त भावविहोर हो रहे हैं. पंडालों की साज-सज्जा देखते ही बन रही है. रंग-बिरंगे बल्व की सजावट को लोग अपलक निहार रहे हैं. मां की मूर्तियों से श्रद्धालुओं की नजरें नहीं हट रही हैं. चहुंओर बजते माता के गीत भक्तिभाव का अलख जगा रहे हैं. लोग माता से सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर जगह-जगह मत्थे टेक रहे हैं. इसे भी पढ़ें-IGNOU">https://lagatar.in/ignou-many-important-information-received-from-trainees-on-the-second-day-of-b-ed-workshop-in-womens-university/">IGNOU

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में बीएड कार्यशाला के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं की मिली कई महत्वपूर्ण जानकारी

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/puja-pandal-visit-keredari_935-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Keredari : केरेडारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय दुर्गा पूजा में लगने वाले मेले और नवरात्रि को लेकर पूजा पंडालों का निरीक्षण शुक्रवार अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने किया. पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल जोरदाग, चट्टीबारियातु, केरेडारी आदि कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. सभी पूजा समिति के अधिकारियों को पूजा पंडालों में चलत साउंड में प्रतिबंध व पूजा शांति और सौहार्द से मनाने को कहा. किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की बात कही. वहीं सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, असामाजिक तत्वों पर सभी पूजा समिति के लोगों को विशेष निगरानी रखने व किसी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की बात कही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही