खुद को बताया जेएमएम के केंद्रीय सदस्य का बेटा, एक्सयूवी कार पर लगा था पार्टी का बोर्ड कार में लड़की समेत चार लोग थे सवार, युवक के साथ एक युवती पुलिस की हिरासत में Hazaribagh इचाक थाना क्षेत्र में एनएच 33 स्थित बोंगा पेट्रोल पंप के पास एक बेकाबू एक्सयूवी कार ने एक टोटो रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. मृतक की किशोरी की पहचान गदोखर निवासी प्रिया कुमारी (16) के रूप में हुई. वहीं घायलों में टोटो रिक्शा चालक मनडई निवासी ताहिर खान, इचाक प्रखंड के मांगुरा निवासी लक्ष्मी कुमारी एवं बदरूनिशा शामिल हैं. इनमें से दो का इलाज रिम्स और एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार तीन बजे की है. घटना के बाद एनएच 33 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. इसे भी पढ़ें-हम">https://lagatar.in/we-will-not-let-reservation-end-jp-bhai-patel/">हम
आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे : जेपी भाई पटेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/28rc_m_138_28042024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
से जयप्रकाश वर्मा निर्दलीय आजमाएंगे भाग्य [wpse_comments_template]
आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे : जेपी भाई पटेल
alt="" width="600" height="400" />
कार और टोटो रिक्शा जब्त
सूचना मिलते ही इचाक थानेदार संतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एक्सयूवी कार संख्या जेएच 02 बीसी 0660 पर सवार एक युवक और एक युवती को नशे की हालत में हिरासत में लिया है. पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा लिया. साथ ही क्षतिग्रस्त टोटो रिक्शा और कार को जब्त कर लिया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कार पर सवार युवक खुद को वकील और जेएमएम के केंद्रीय सदस्य संतोष साव का बेटा सावंत साव बता रहा है और कार पर जेएमएम का बोर्ड भी लगा हुआ है. वह हजारीबाग में रहकर प्रैक्टिस कर रहा है. वहीं कार पर सवार सुमित चंद्रवंशी, राघव सिंह घटना के बाद भाग निकले, जबकि सावंत कुमार और एक युवती पुलिस कस्टडी में है. दोनों को मेडिकल के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/jaiprakash-verma-will-try-his-luck-as-independent-from-koderma/">कोडरमासे जयप्रकाश वर्मा निर्दलीय आजमाएंगे भाग्य [wpse_comments_template]
Leave a Comment