ट्रेनिंग में आधुनिक पुलिसिंग की दी गई जानकारी
छह सप्ताह की ट्रेनिंग में उन्हें कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई जो पुलिसिंग के दौरान मददगार साबित होगी. प्रशिक्षण में पांच पुलिस उपाधीक्षक, दो परिचारी प्रवर, 179 पुलिस निरीक्षक कुल 186 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें भारतीय दंड विधान, विधि विज्ञान, अपराध निरोधक अनुसंधान, पर्यवेक्षण, न्यायालय प्रबंधन, मानवाधिकार, पुलिस मैनुअल, कंप्यूटर, योगा समेत कई विषयों की जानकारी दी गई. पुलिस मुख्यालय की ओर से अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग पदाधिकारियों को जानकारी देने के लिए चिह्नित किया गया था. उन्होंने हजारीबाग पहुंचकर प्रतिभागियों को विषयों की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :युवा">https://lagatar.in/namo-cricket-camp-will-be-organized-to-groom-young-cricketers-sanjay-seth/">युवाक्रिकेटरों को तराशने के लिए लगेगा नमो क्रिकेट कैंप : संजय सेठ
मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रशिक्षण के बाद सभी पुलिस उपाधीक्षक परिचारी प्रवर पुलिस निरीक्षक पुलिस उपाधीक्षक के पद के योग्य माने जाएंगे. प्रशिक्षण के समापन समारोह में हजारीबाग एसपी सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी मनोज रतन चोथे, रोशन गुड़िया सहायक निदेशक प्रशासन, नवीन चंद्र दास सहायक निदेशक वाहय, विजय रंजन मुख्य विधि अनुदेशक, रमेश कुमार परिचारी प्रवर उपस्थित थे. दूसरी खबरमातृ दिवस पर आइडियल व कस्तूरबा के बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम
alt="" width="600" height="400" /> बच्चों ने तस्वीर बना मां को किया समर्पित Chouparan : चौपारण प्रखंड के सिंहपुर में कस्तूरबा जन जागरण समिति से संचालित डॉ ललन बाबू कस्तूरबा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सह आइडियल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. मातृ दिवस हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इसी उपलक्ष्य में शनिवार को विद्यालय के बच्चों ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी मां के लिए प्रेम जताया. आइडियल पब्लिक स्कूल के क्लास नर्सरी से सिक्स तक के बच्चों ने अपनी मां की तस्वीर बनाकर उनको समर्पित किया. वहीं डॉ ललन बाबू कस्तूरबा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय के वर्ग छह से दसवीं के छात्र-छात्राओं ने कविता और शेरो शायरी के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्रेम के भाव को प्रकट किया और उनकी महानता का गुणगान किया. छात्रा गुलिस्तां बानो ने कहा कि मां प्रेम, त्याग और सेवा की मूर्ति हैं. सचमुच मां ईश्वर का प्रतिरूप हैं. इसे भी पढ़ें :आईपीएस">https://lagatar.in/ips-prashant-singh-elected-president-of-jharkhand-state-ips-association-anup-birthare-secretary/">आईपीएस
प्रशांत सिंह चुने गए झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनूप बिरथरे सचिव
मां शब्द में पूरा संसार बसता है : प्राचार्या
विद्यालय की प्राचार्या ममता कुमारी ने इस मौके बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मां ही बच्चों की प्रथम गुरु और दोस्त हैं. मां शब्द ही अपनी भावना व्यक्त करने के लिए काफी है. एक अक्षर और दो मात्रा मां शब्द में पूरा संसार बसता है. माता-पिता हमारे जीवन में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं. वे हमें बनाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देते हैं. इसलिए हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए.alt="" width="600" height="340" />

Leave a Comment