Search

 
 
 

हजारीबाग : हड़ताल के कारण रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

 
हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर तीन गुना ज्यादा पैसेंजर Hazaribagh:  देश भर में बस व ट्रक चालक हड़ताल पर चले गए हैं. ऐसे में सबसे अधिक परेशानी आम जनता को हो रही है. हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन में हड़ताल का असर देखने को मिला. आम दिनों की अपेक्षा रेलवे स्टेशन पर तीन गुना ज्यादा भीड़ दिखी. इनमें रांची और कोडरमा जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा थी. स्टेशन पर मौजूद यात्री राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 3 घंटे तक बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी गाड़ी नहीं आई. ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में पता चला कि हजारीबाग से शाम से 6 बजे के आसपास इंटरसिटी ट्रेन है. जिससे रांची जाया जा सकता है. दूसरी ओर महिला यात्री रीता सिंह ने भी बताया कि आज पहली बार ऐसा प्रतीत हुआ कि रेलवे स्टेशन आम लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. आमतौर पर लोग बस से रांची जाना पसंद करते हैं. लेकिन आज जब बस चालक हड़ताल पर चले गए, तो ट्रेन काम आ गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-body-of-missing-girl-recovered-from-well/">हजारीबाग

: लापता युवती का शव कुआं से बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही