Search

 
 
 

हजारीबाग : केटीपीपी में ट्यूब पंक्चर होने से चरमराई बिजली व्यवस्था

 
Barkattha : बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने बिजली विभाग के जीएम से मुलाकात कर कहा कि जयनगर, बरकट्ठा और चलकुशा में बिजली की स्थिति चरमराई हुई है. गोदाखर फीडर से कुंडी, धनवार और सतगावां फीडर को ज्वाइंट कर दिया गया था. इससे जयनगर और चलकुशा में बिजली व्यवस्था चरमरा गई. इस पर जीएम ने कहा कि सतगावां फीडर को अलग कर दिया गया है. बिजली व्यवस्था सुधर गई है. उन्होंने बताया कि बांझेडीह पावर प्लांट में ट्यूब पंक्चर होने के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुई है. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-greenery-will-cover-588-5-acres-in-the-district-problem-of-irrigation-will-also-be-solved/">पाकुड़

: जिले में 588.5 एकड़ पर छायेगी हरियाली, सिंचाई की समस्या का भी निदान

विधायक ने डीवीसी चेयरमैन से की थी बात

विधायक ने डीवीसी चेयरमैन से बात की तो पता चला कि मंगलवार तक उसे ठीक कर लिया जाएगा और बिजली पुनः अच्छे तरीके से मिलना प्ररंभ हो जाएगी. साथ ही क्षेत्र में पोल, तार और ट्रांसफार्मर की समस्या को भी ठीक कर दिया जाएगा.बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गयपहाड़ी में 100 केबी का ट्रांसफार्मर तीन दिनों में ही जल गया था. वहां भी 200 केबी का ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/dhanbad-ncp-will-agitate-against-poor-power-system-umesh-goswami/">बेरमो

: मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का 417 वां छबील शहीद दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही