Search

 
 
 

हजारीबाग : स्कूल गेट के सामने वाहन लगने से रहता है जाम, विद्यार्थी परेशान

 
हिंदू स्कूल गेट के सामने के क्षेत्र पर नगर निगम के किरायेदार दुकानदारों ने जमा लिया है अवैध कब्जा स्कूल में प्रवेश और छुट्टी के समय होती ज्यादा परेशानी Hazaribagh: जिले के हिंदू स्कूल गेट के सामने नगर निगम के दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है. वह गेट के सामने ही अपनी दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की बाइक, स्कूटी या अन्य वाहन लगवा देते हैं. इससे स्कूल में आने-जाने के दौरान विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. छात्रों का कहना है कि स्कूल जाने और छुट्टी के बाद निकलने के दौरान स्कूल गेट वाहनों से जाम रहता है. इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. हिंदू स्कूल का नाम शहर के एक बड़े स्कूल में शुमार है. यहां 500 से अधिक विद्यार्थी पठन-पाठन करते हैं. यह स्कूल 10 प्लस टू स्तर का है. ऐसे में यहां छात्राएं भी काफी संख्या में पढ़ाई करती हैं. स्कूल गेट के सामने मोटरसाइकिल या अन्य वाहन पार्किंग करने के कारण छुट्टी होने के बाद घंटों विद्यार्थियों को जाम का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-newborn-found-at-the-crematorium/">पलामू

: श्मशान घाट पर मिला नवजात का शव

प्राचार्य ने कई बार किया अनुरोध, नहीं मानते दुकानदार

बता दें कि हिंदू स्कूल रोड में ज्यादातर गैराज हैं. यहां दिन भर में कई मोटरसाइकिल लगती. इसी जाम को देखते हुए पूर्व एसडीओ आदित्य रंजन के द्वारा कई बार इसे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त भी कराया गया था. लेकिन इन दिनों वहां फिर से नगर निगम के किराये के दुकानों पर आने वाले वाले ग्राहकों की गाड़ियां मनमर्जी से कहीं भी लगवा दी जा रही हैं. स्कूल के प्राचार्य के द्वारा कई बार दुकानदारों को कहा गया, लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं हैं. इस संबंध में कई छात्रों ने कहा कि सुबह और छुट्टी होने के समय वह रोड लगातार जाम हो जाता है, जिससे काफी समय हम विद्यार्थियों को जाम का सामना करना पड़ता है. जिला प्रशासन एवं नगर निगम का यह दायित्व बनता है कि दुकानदारों को हिदायत करें और स्कूल गेट के सामने वाहन लगाने पर रोक लगाएं. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rahul-gandhi-sipped-tea-in-datus-rustic-hotel/">बेरमो

: राहुल गांधी ने दातु के देहाती होटल में ली चाय की चुस्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही