Hazaribagh: बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर ईडी की टीम ने मंगलवार को एक साथ दबिश दी. सुबह करीब 7 बजे से रांची, हजारीबाग के अलावा अन्य जिलों में छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि जमीन पर अवैध कब्जा और ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे मामलों को लेकर ईडी ने रेड की है. इसके अलावा सीओ शशिभूषण के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. जानकारी के अनुसार, विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित सरकारी आवास में कागजात खंगाले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अंबा प्रसाद भी आवास पर थीं. छापेमारी में ईडी को जमीन की खरीद-बिक्री व निवेश से जुड़े दस्तावेज और करीब 25 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना है. फिलहाल, छानबीन जारी है. दूसरी तरफ सीओ शशिभूषण के रांची, धनबाद और हजारीबाग स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की सूचना है. रांची के हवाई नगर रोड स्थित आवास पर भी रेड की जा रही है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-5-year-old-rumaisa-kept-her-first-fast-prayed-to-become-virtuous/">रामगढ़
: 5 साल की रुमैसा ने रखा पहला रोजा, नेक बनाने की मांगी दुआ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/12rc_m_46_12032024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को दें सुझाव, होगा अमल : बीडी राम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/12rc_m_48_12032024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
: 5 साल की रुमैसा ने रखा पहला रोजा, नेक बनाने की मांगी दुआ
हजारीबाग स्थित आवास पर ईडी खंगाल रही कागजात
ईडी की टीम अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरू स्थित आवास में भी कागजातों को खंगाल रही है. साथ ही संपत्ति की भी जांच की जा रही है. विधायक के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र साव के कानी बाजार स्थित घर में भी ईडी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है. इसके अलावा विधायक के चाचा धीरेंद्र साव और मामा के घर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं.alt="" width="600" height="400" />
राजनीति में आकर बर्बाद हो गया पूरा परिवार : निर्मला देवी
हजारीबाग के हुरहुरू स्थित अंबा प्रसाद के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान विधायक की मां निर्मला देवी बाहर से पहुंचीं. इस दौरान ईडी की टीम के साथ आए सीआरपीएफ जवान उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे थे. काफी देर बाद उन्हें आवास के अंदर जाने दिया गया. इससे पूर्व ईडी की दबिश के संबंध में पूछे जाने पर निर्मला देवी मीडिया के समक्ष भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि राजनीति में आकर उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया है. ईडी की छापेमारी को उन्होंने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में राजनीति से प्रेरित बताया. वहीं, अंबा प्रसाद के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है. वह अपनी बेटी को भी मना करती हैं. खुद उन्होंने 10 साल राजनीति के दुष्परिणाम भुगते हैं. इसे भी पढ़ें-विकसित">https://lagatar.in/give-suggestions-to-pm-modi-to-make-developed-india-it-will-be-implemented-bd-ram/">विकसितभारत बनाने के लिए पीएम मोदी को दें सुझाव, होगा अमल : बीडी राम
alt="" width="600" height="340" />
Leave a Comment