Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : झरपो की 12 महिलाओं को आया ईडी का समन, महिलाएं पहुंची थाना

Advertisement
Advertisement
मामला 3.90 करोड़ रुपए विदेशी पैसे खाते में आने का, खाता धारकों को नहीं है पता Tatijharia, Hazaribagh: टाटीझरिया झरपो की चर्चा लगातार प्रखंड क्षेत्र के हर आम वो खास की जुबान पर रहता है. पहले 7 इलेवन के नाम पर ठगी का तो अब विदेशी पैसे महिलाओं के खाते में आने को लेकर. झरपो की महिलाएं टाटीझरिया थाने में आकर गलत ढंग से गुड़िया देवी द्वारा रुपए निकाले जाने की लिखित शिकायत की. उन महिलाओं ने इस बाबत कई खुलासे किया ,जिसे सुनकर सभी भौचक रह गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग के कोई बैंक के कर्मचारी महिलाओं के पास तहकीकात करने पहुंचे तब इनके पसीने छूटने लगे. इसके पूर्व दो फरवरी 2024 को कुल 12 महिलाओं को ईडी का 113 पन्नों का सम्मन आया. तब ये महिलाएं थाने पहुंची. थाने में सुनीता देवी ने लिखित आवेदन दिया है और उनके खाते से 6 लाख रुपए की निकासी हो जाने की बात लिखी है,जिसकी जानकारी उसे नहीं है. उन्होंने लिखा कि गुड़िया देवी,पति अरुण प्रसाद ने कई प्रकार का प्रलोभन देकर हजारीबाग में बैंक खाता खोला दी थी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/bjp-made-a-strategy-to-surround-the-government-in-the-legislative-party-meeting-in-the-house/">रांची

: सदन में सरकार को घेरेगी भाजपा, विधायक दल की बैठक में बनाई रणनीति

भराजो निवासी गुड़िया देवी बनी थी माध्यम

भुक्तभोगी महिलाओं के अनुसार पिछले वर्ष 14 जनवरी 2023 को प्रखंड के ही भराजो निवासी गुड़िया देवी, झरपो के भुइयां टोली की महिलाओं के साथ बैठक की और उन्हें कुटीर एवम लघु उद्योग शुरू करने को तैयार कराई. उनके बीच प्रति महिलाएं से 170 -170 रुपए लेकर राजिस्ट्रेसन कराई. उन्हें बताया गया कि अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाने के लिए हमलोग प्रशिक्षण देंगे और आपलोगों से काम करवाएंगे. उन्होंने महिलाओं को कई सब्जबाग दिखाए. अनपढ़ व सीधी-साधी महिलाएं उनके झांसे में आ गई. कुल 21 महिलाओं को गुड़िया के माध्यम से हजारीबाग में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाई. चेकबुक इशू करवाई, एटीएम इशू करवाई. भुक्तभोगियों ने बताया कि गुड़िया ने हमलोग से चेक बुक पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख ली, एटीएम भी रख ली. उसी समय हम सबों को दो-दो हजार रुपए दी और घर आने पर खर्च के नाम पर एक-एक हजार रुपए ले ली. एक बार साड़ी भी दिलवाई. उन्होंने बताया कि उनके खाते में कब और कितना रुपए आए,कभी पता नहीं चला. जब बैंक के अधिकारी घर आए तब पता चला कि हमलोग ठगी के शिकार हो गए. अब गुड़िया का फोन भी बंद आ रहा है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/budget-session-of-jharkhand-assembly-from-tomorrow-chances-of-uproar-over-jasac-and-hemant-issue/">झारखंड

विधानसभा का बजट सत्र कल से, जेएएसएसी और हेमंत के मुद्दे पर हंगामे के आसार

इनलोगों के पास ईडी का समन आया है

उमा देवी,पति भुवनेश्वर भुइयां, बाली देवी,पति राजेंद्र भुइयां, सरिता देवी,पति भुवनेश्वर भुइयां, सुनीता देवी,पति काली रविदास, चमेली देवी,पति महेंद्र भुइयां, कौलेश्वरी देवी,पति नारायण सिंह, वीना देवी,पति ज्ञानी भुइयां, नीतू देवी,पति रामू भुइयां, संजू देवी,पति गोवर्धन भुइयां, सोनिया देवी ,पति प्रकाश भुइयां, हेवंती देवी,पति नंदू भुइयां, सोनी देवी,पति टिंकू साव, *अन्य भुक्तभोगी* -- उर्मिला देवी,पति कारू भुइयां, सुनीता देवी,पति मानती भुइयां मुन्नी देवी,पतिसूरज कुमार, पूनम देवी,पति झुमरा भुइयां, मालो देवी,पति तेतर भुइयां, ममता देवी,पति श्री भुइयां, सावित्री देवी,पति राजेंद्र भुइयां, गीता देवी,पति अमीर भुइयां, यशोदा देवी,पति मनोज भुइयां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही