Search

 
 
 

हजारीबाग : शिक्षा सचिव 11 जनवरी को इंदिरा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का करेंगे निरीक्षण

 
  • कर्मी की मां ने स्कूल प्रशासन से पूछे कई सवाल, प्राथमिकी दर्ज कराने की दी चेतावनी
  • श्रम विभाग में कर्मियों ने दिया आवेदन, इंसाफ के लिए लगाई गुहार
  • मामला 43 आउटसोर्सिंग कर्मियों को जबरन कंपनी को वापस कर दिए जाने का
Hazaribagh : शिक्षा सचिव के रवि कुमार 11 जनवरी को इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, हजारीबाग आएंगे. वह स्कूल का निरीक्षण करेंगे. इस संबंध में उन्होंने स्कूल की प्राचार्या को पत्र लिखा है. उसमें कहा गया है कि स्कूल से संबंधित काफी शिकायतें मिली हैं. गौरतलब है कि अगस्त 2022 में यहां रांची की कंपनी जेएमडी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 43 आउटसोर्सिंग कर्मियों की बहाली की गई थी. दो माह का भुगतान करने के बाद सभी कर्मियों को लाठी-डंडे के बल पर कंपनी को वापस कर दिया गया. उसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया. जेएमडी कंपनी ने इस संबंध में श्रम विभाग को विभिन्न बिंदुओं पर शिकायत की. इसमें कहा गया है कि श्रम अधिनियम का उल्लंघन किया गया. उनके कर्मियों को विभाग इंसाफ दिलाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/03rc_m_72_03012023_1.jpg"

alt="" width="953" height="1280" />

प्राथमिकी दर्ज करायेंगे - प्रेमा देवी

इधर, महिला प्रेमा देवी ने 10 बिंदुओं पर स्कूल प्रशासन से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत नियुक्ति से संबंधित कई प्रकार की जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा है कि निर्धारित अवधि में अगर उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगी. दरअसल, आउटसोर्सिंग के तहत प्रेमा देवी की बेटी की भी बहाली की गई थी. लेकिन निर्धारित अवधि में बिना नोटिस दिए अन्य कर्मियों के साथ उन्हें भी स्कूल प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखास दिया. ऐसे में स्कूल से निकाले गए कर्मी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं. विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत कानूनी जंग छेड़ दी है. इधर, कंपनी भी अपना पूरा पक्ष हर जगह रख रही है. इसे भी पढ़ें – खत‍ियानी">https://lagatar.in/khatiyani-johar-yatra-cm-hemant-sorens-program-in-simdega-on-23rd-in-the-second-phase/">खत‍ियानी

जोहार यात्रा : दूसरे चरण में 23 को सिमडेगा में सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही