Hazaribagh : झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं. झारखंड के ज्यादातर जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं हजारीबाग का तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में यह गर्मी जानलेवा साबित हो रही है. इस भीषण गर्मी की वजह से प्रखंड अंतर्गत त उमेश महतो (50 वर्षीय) की मौत हो गयी. शादी समारोह में जाने के दौरान रास्ते में यह घटना घटी. घटना के बाद पत्नी और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
हजारीबाग : प्रचंड गर्मी का असर, लू ने ली एक व्यक्ति की जान
Leave a Comment