Search

 
 
 

हजारीबाग : प्रचंड गर्मी का असर, लू ने ली एक व्यक्ति की जान

 
Hazaribagh :   झारखंड सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं. झारखंड के ज्यादातर जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं हजारीबाग का तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में यह गर्मी  जानलेवा साबित हो रही है. इस भीषण गर्मी की वजह से प्रखंड अंतर्गत त उमेश महतो (50 वर्षीय) की मौत हो गयी. शादी समारोह में जाने के दौरान रास्ते में यह घटना घटी. घटना के बाद पत्नी और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

शादी समारोह में गोमिया जाने के दौरान बीच रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उमेश बाइक से अपनी पत्नी को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीधाबारा (गोमिया) जा रहे थे. जैसे ही वो गोविंदपुर के मंगरो पुल के पास पहुंचे, उनको चक्कर आने लगा. साथ ही उनके हांथ पैर में खिंचाव होने लगा. इसके बाद उमेश वहीं बाइक खड़ी करके आराम करने लगे. कुछ देर बाद उनकी आंखें बंद हो गयीं. उनकी पत्नी ने उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठे. परिजन आनन-फानन में उमेश को डॉक्टर के पास ले गये. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. उमेश अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे कामेश्वर कुमार (22), जीतू कुमार (17) और एक बेटी मनीषा कुमारी (12) छोड़ गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही