Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: बगोदर हादसे में घायल आठ लोग हजारीबाग में भर्ती, विधायक ने लिया हालचाल

Hazaribag : गिरिडीह स्थित बगोदर हादसे में घायल आठ लोग सोमवार को हजारीबाग लाए गए. यहां घायलों की मदद के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल खुद सदर अस्पताल पहुंचे. साथ में उनके मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी और अन्य लोगों ने घायलों का सहयोग किया. विधायक ने दारू, नुरा और शिला के घायलों की इलाज में मदद की. रामदेव खरिका निवासी 34 वर्षीय शिल्पी देवी, उनकी पुत्री 12 वर्षीय कशिश कुमारी, 17 वर्षीय गौतम राम, नूरा निवासी 28 वर्षीय रिंकी कुमारी, उनके पुत्र 14 वर्षीय सुमित कुमार और 12 वर्षीय सत्यम, सुधीर कुमार व शीला निवासी आशीष कुमार को भर्ती कराया. हादसे में घायल आशीष कुमार के पिता चतरा निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र प्रसाद का निधन हो गया. इसके अलावा पांच लोगों का इलाज रांची में चल रहा है. इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष रिम्स में भर्ती हैं. जबकि एक बच्चा प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाजरत है. हजारीबाग में सभी घायलों का इलाज सर्जन डॉ. अभिषेक कुमार और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.सत्यम कुमार ने किया. सड़क हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 22 लोग सवार थे, जो सोना पहाड़ी से पूजा करके लौट रहे थे. मौके पर दारू प्रखंड प्रमुख श्वेता कुमारी, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, विधायक प्रतिनिधि सोनी कुशवाहा, युवा भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता रामजी प्रसाद कुशवाहा, समाजसेवी सुमन कुमार सिन्हा, अजय कुमार आदि ने घायलों की मदद की. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/foundation-day-of-jharkhand-mukti-morcha-tomorrow-cm-invited/">झारखंड

मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस कल, सीएम को किया गया आमंत्रित

लेबर रूम की स्थित देखते बिफरे विधायक, लगायी फटकार

विधायक मनीष जायसवाल अस्पताल के लेबर रूम की स्थिति देख बिफर उठे. चिकित्साकर्मियों को फटकार लगाते हुए मनमानी बंद करने की हिदायत दी. लोगों की शिकायत पर विधायक वहां पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीज इलाज के लिए तड़पते रहे और डॉक्टर समय पर ड्यूटी नहीं करें, यह कतई बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने बताया कि दो महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने की सूचना प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि तत्काल स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से मिलकर आग्रह करेंगे कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए लेबर रूम की स्थिति सुधारते हुए 24X7 डॉक्टर की उपस्थिति अनिवार्य करें. इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने ट्रॉमा सेंटर में कई जरूरतमंद मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/jharkhand-congress-becomes-aggressive-for-rahul-gandhi-will-attack-against-modi-government/">राहुल

गांधी के लिए आक्रामक हुई झारखंड कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ करेगी तीखा प्रहार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही