मनीष जायसवाल के नाम पर सबकी अपनी-अपनी राय गली-नुक्कड़ पर हो रही चर्चा, समर्थकों में भारी उत्साह Pramod Upadhyay Hazaribagh: राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ते जा रही है. वहीं, कोई घोषित उम्मीदवार की सराहना कर रहा है, तो कोई नकार रहा है. दरअसल, हजारीबाग लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद क्षेत्र में बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चौक-चौराहों और गली-नुक्कड़ तक घोषित उम्मीदवारों के नाम पर लोगबाग खूब चर्चा कर रहे हैं. दूसरी ओर ‘इंडिया’ गठबंधन के संभावित प्रत्याशियों के नाम पर भी कयासों का दौर तेज हो गया है. जितने मुंह, उतनी बात वाली स्थिति बन गई है.
ने ED,सीबीआई लगाकर हेमंत को किया प्रताड़ित- झामुमो
हर घर में एक भगत सिंह पैदा करने की जरूरत : जयराम महतो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-03-at-18.53.35_d153f496-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
भुवनेश्वर मेहता और सौरव नारायण सिंह के नाम की चर्चा
गठबंधन उम्मीदवार को लेकर भाकपा माले के भुवनेश्वर मेहता से लेकर कांग्रेस के सौरव नारायण सिंह, जयशंकर पाठक, आशीष सहाय और अंबा प्रसाद की दावेदारी पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. अब जब तक महागठबंधन द्वारा अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की जाती है, तब तक चर्चाओं का दौर यूं ही चलता रहेगा. इधर भाजपा द्वारा हजारीबाग लोकसभा सीट से सदर विधायक मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर है. आतिशबाजी से लेकर मिठाई बांटने का दौर जारी है. इसे भी पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/center-harassed-hemant-by-imposing-ed-cbi-jmm/">केंद्रने ED,सीबीआई लगाकर हेमंत को किया प्रताड़ित- झामुमो
जयंत सिन्हा के समर्थकों में मायूसी
वहीं, वर्तमान भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के समर्थक कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है. दरअसल, बीते शनिवार को जयंत सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक्स (पूर्व में ट्वीटर) में पोस्ट कर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी. कई शहरवासियों ने बताया कि जयंत सिन्हा ने जिले में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा था. वह पार्टी की रीढ़ माने जाते थे. वहीं कई लोगों ने कहा कि पार्टी के लिए कई लोग काम करते हैं और सभी को बारी-बारी से मौका मिलना चाहिए. इसलिए, मनीष जायसवाल को टिकट देना भाजपा नेतृत्व का बेहतर निर्णय है. इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है.‘पार्टी हित में काम करने के लिए मिला सम्मान’
सदर, चौपारण, बड़कागांव, कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के कई ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा तो एक मजबूत पार्टी है. मगर, भाजपा के ही कई नेता अपने ही पार्टी के उम्मीदवार को हराना चाहते हैं. जातिवाद को हटाते हुए अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने पर जीत निश्चित होगी. वहीं, केरेडारी के कई ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा ने हजारीबाग लोकसभा सीट से साफ-सुथरी छवि एवं जनता के हित में काम करने वाले उम्मीदवार को मौका दिया है. मनीष जायसवाल को भाजपा ने टिकट देकर एक संदेश दिया है कि पार्टी हित में काम करने वालों को उचित सम्मान मिलता है. इसे भी पढ़ें-आज">https://lagatar.in/today-there-is-a-need-to-create-a-bhagat-singh-in-every-home-jairam-mahto/">आजहर घर में एक भगत सिंह पैदा करने की जरूरत : जयराम महतो
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment