Search

 
 
 

हजारीबाग : प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह

 
Hazaribagh:  लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर अभ्यर्थियों के नाम वापसी और प्रतिक चिन्ह आवंटन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 26 अप्रैल से 3 मई तक अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन दाखिल करने एवं 4 मई को स्क्रूटनी की प्रक्रिया के उपरांत 17 अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन प्रपत्र में स्वीकृति प्रदान की गईं है. उन अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए गए हैं. इनमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अलावा सीपीआई के अनिरुद्ध कुमार को बाल और हंसिया, लोकहित अधिकार पार्टी के कुंज बिहारी कुमार को सेव, अखिल भारतीय परिवार पार्टी की छठी देवी को केतली, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के निशांत कुमार सिन्हा को फलों से युक्त टोकरी, भारतीय आजाद सेना के प्रकाश सोनी को बांसुरी, समता पार्टी के भुनेश्वर बेदिया को बैटरी टॉर्च, झारखंड पार्टी के राज कुमार को एयर कंडीशनर और भागीदारी पार्टी (पी) के श्याम बिहारी प्रजापति अलमारी प्रतीक चिह्न आवंटित किया गया है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/an-alamgir-is-sitting-on-every-credibility-of-jharkhand-chugh/">झारखंड

के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है : चुग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही