Search

 
 
 

हजारीबाग :23 उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन, ठोका गया जुर्माना

 
Tatijharia, Hazaribagh:  बिजली विभाग के सहायक अभियंता अरविंद कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी और बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया. इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के बेड़म और कोल्हू के कुल 23 उपभोक्ताओं के घरों से विद्युत कनेक्शन काटा गया है. इनमें चार पर चोरी की बिजली उपयोग करने का आरोप है. प्रति अवैध कनेक्शन पर 10,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, 19 उपभोक्ताओं का काफी समय से बिजली बिल बकाया था. प्रति बकायेदार 840 रुपये आर्थिक दंड लगाया गया है. छापेमारी अभियान में कनीय अभियंता प्रभाष कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे. सहायक अभियंता ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि प्रतिमाह बिजली बिल जमा करें और बकाएदार शीघ्र बकाया राशि का भुगतान करें. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-cheating-of-rs-89-thousand-from-brick-supplier-by-posing-as-crpf-commandant/">पलामू

: सीआरपीएफ कमांडेंट बनकर ईंट सप्लायर से 89 हजार रुपये की ठगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही