Search

 
 
 

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में बिजली महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

 
Hazaribagh: आजादी के अमृत महोत्सव पर जुलाई महीने में केंद्र सरकार ने देशभर में बिजली महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है. यह महोत्सव 25 जुलाई से 30 जुलाई तक मनाया जा रहा है. इस दौरान केन्द्र सरकार और झारखंड सरकार के सहयोग से हजारीबाग जिले में तीन स्थलों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज में बिजली महोत्सव का आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक के साथ बिजली महोत्सव कार्यक्रम के झारखंड राज्य प्रभारी सह डीवीसी के निदेशक संजय कुमार, सीओ रामबालक कुमार और महाविद्यालय के प्राचार्य राजकिशोर ने किया. कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की ओर से लागू की गई किसानों व ग्रामीणों के हित में कुसुम योजना, सोलर पम्प योजना और सोलर पैनल भोजन बनाने के समय में ऊर्जा की बचत और उससे संबंधित अधिकार पर फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. बिजली का जीवन में महत्व, किसान, गृहिणियां, छात्र और चिकित्सा क्षेत्रों में बिजली के उपयोग विषय पर नुक्कड़-नाटक कर लाभुकों को बिजली महोत्सव के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों ने अपनी बातें रखीं. बताया कि उनके जीवन में बिजली ने कैसे सुखद बदलाव लाया. विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में डीवीसी खासतौर से कोनार डैम के कारण जबरदस्त बदलाव आया. इस क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ीकरण हुआ है. भविष्य में कोनार डैम के बगल में लुगू पहाड़ पर चक्रीय बिजली का उत्पादन शुरू होने से पूरे राज्य व देश को फायदा होगा. कार्यक्रम का संचालन हजारीबाग के नोडल पदाधिकारी शंभू वर्णवाल ने किया. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही