Search

हजारीबाग : जिप सदस्य के प्रयास से बनवारी में जल्द बहाल होगी बिजली

Hazaribagh: हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित शिलाडीह पंचायत के बनवारी में जल्द बिजली बहाल होगी. जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया की पहल पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मिल गया है. बनवारी के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से बिजली की समस्या से लोग परेशान थे. इसकी सूचना राजद नेता असमत अली, समाजसेवी नईम अंसारी, शिक्षक मुजीब अंसारी, हैदर अंसारी, रियासत अंसारी और मुस्तकीम अंसारी के माध्यम से जिला परिषद सदस्य को मिली. उन्होंने 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान करते हुए 25 केवी के ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया. इस मौके पर समाजसेवी सीके पांडेय समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार जताया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-11-ieds-planted-to-blow-up-security-forces-recovered-destroyed/">चाईबासा

: सुरक्षाबलों को उड़ाने के लिए लगाए गए 11 आईईडी बरामद, नष्ट किये गये
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp