Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, 10-15 लाख का नुकसान, दहशत में ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
झुंड में 32 हाथी हैं मौजूद, समाजसेवी ने बुलाई हाथी भगाओ टीम, मुआवजे की मांग Daru : दारू प्रखंड में पिछले कुछ दिनों से हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. प्रखंड की रामदेव खरिका पंचायत के कवालू गांव में हाथियों के झुंड ने गुरुवार की रात्रि गूजन यादव के खेत में लगे आलू और धनिया के पौधों को नष्ट कर दिया. वहीं कौशल सिंह, सुंदरलाल यादव, दिनेश यादव, बाबूलाल यादव, कमल राम, राघव रवानी आदि के खेतों में धान की फसल को रौंद दिया. फसल बर्बाद करने के बाद चुरामन राम के बकरी शेड, आशु सिंह का पानी फिल्टर का टंकी और मकान का दरवाजा, शैलेश सिंह का गणपति ढाबा, वीरेंद्र यादव का पैबर ब्लॉक ईंट बनाने वाली मशीन को भी तोड़ दिया. ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-period-of-instability-of-the-government-will-start-as-soon-as-the-vikramaditya-commission-report-is-filed-in-the-high-court-saryu/">हाईकोर्ट

में विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट दाखिल होते ही शुरू होगा सरकार की अस्थिरता का दौर : सरयू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/elephant-destroyed_215-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

किसानों की बढ़ी मुसीबत, मुआवजे की मांग

रामदेव खरिका की मुखिया झरना देवी के समाजसेवी पुत्र प्रभात सिंह ने बताया कि 32 हाथियों के झुंड ने गरीब किसानों की कमर को तोड़ दी है. इस वर्ष बहुत ही मुसीबतो का सामना करते हुए किसानों ने धान की फसल को लगाया था. लेकिन बीते रात हाथियों की झुंड ने फसल को बर्बाद कर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. पूरे कवालु में हाथियों के आतंक के कारण लगभग 10 से 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. आज अगर हाथियों की झुंड पुनः कवालु बस्ती आती है, तो उसके पहले से ही तैयारी करते हुए अपने निजी खर्च पर बड़कागांव से हाथी भागने की टीम को बुलाई जा रही है. वहीं ग्रामीणों में नुकसान हुए सामग्रियों के बदले में सरकार से मुआवजे की मांग की है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-namo-football-tournament-begins-in-keredari/">हजारीबाग

: केरेडारी में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही