Search

 
 
 

हजारीबाग: हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल को किया नष्ट

 
Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का तांडव जारी है. बीती रात हाथियों का झुंड चेपाकला पंचायत से कन्वेयर बेल्ट पार करते हुए चंदौल पंचायत के कई गांवों व टोलों में पहुंच गया. झुंड ने ग्रामीणों की संपत्ति व फसल को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों को झुंड ने चंदौल पंचायत के मरदु सीमा में महुंगाई कला के कई किसानों की फसल व संपत्ति को नष्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
कहा कि कृष्णा साव की चहारदीवारी तोड़कर फसल को क्षति पहुंचायी. इसके अलावा चुरामन गोप, कजरू साव, दहन साव, विक्रम साव, केदार साव, जिबलाल साव और श्यामलाल गोप सहित कई किसानों का धान का बिचड़ा व फसल को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद हाथियों का झुंड चंदौल के जंगल में कूच कर गया. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड में 10 बड़े व दो छोटे बच्चे हैं. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-congress-mps-march-rahul-sitting-on-dharna-detained-by-police/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस सांसदों ने मार्च निकाला, धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही