Search

 
 
 

हजारीबाग : BSF कैंप मेरू में रोजगार मेला 28 अगस्त को

 
  • करीब 1044 युवक-युवतियों को दिया जायेगा नियुक्ति पत्र
Hazaribagh :  बीएसएफ कैंप मेरू में आगामी 28 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. बीएसएफ के आईजी टीसी एंड एस केएस बन्याल ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सेवा के लिये चयनित करीब 1044 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा. गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कांस्टेबल पद पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मुहिम के तहत अभ्यर्थियों का चयन किया गया था. इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए हजारीबाग के बीएसएफ मेरु कैंप में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ptm-in-childrens-convent-school-advice-to-guide-children-at-home/">लातेहार

: चिल्ड्रेन कॉन्वेंट स्कूल में पीटीएम, घर पर बच्चों को गाइड करने की सलाह)

अन्नपूर्णा देवी बतौर मुख्य अतिथि होंगी उपस्थित 

रोजगार मेले का आयोजन बीएसएफ परिसर अवस्थित सीमा प्रिया हॉल में पूर्वाह्न 9:30 बजे किया जायेगा. रोजगार मेले में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगी. इसके अलावा स्थानीय विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. बीएसएफ कैंप मेरू झारखंड में बीएसएफ सहित अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस फोर्स को प्रशिक्षण देने का एक मात्र प्रशिक्षण संस्थान है. जो जवानों को तैयार करता है. इसे भी पढ़ें : दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-the-social-media-war-room-of-the-side-and-the-opposition-is-ready/">दंगल

2024 : पक्ष-विपक्ष का सोशल मीडिया वॉर रूम तैयार, फॉलोअर्स के मामले में भाजपा का पलड़ा भारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही