Search

 
 
 

हजारीबाग : लगा रोजगार मेला, तकनीकी प्रशिक्षण के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

 
Hazaribagh : हजारीबाग अमृत नगर स्थित लॉर्ड कृष्णा टेन प्लस टू हाई स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसमें 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवक एवं युवतियों के तकनीकी प्रशिक्षण के लिए पीआईए की ओर से रजिस्ट्रेशन हुई. प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. जेएसएलपीएस की ओर से लगे रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर रजिस्ट्रेशन कराया. इसे भी पढ़ें– चतरा">https://lagatar.in/chatra-tpc-area-commander-jitan-manjhi-arrested-wanted-in-many-cases/">चतरा

: टीपीसी एरिया कमांडर जीतन मांझी गिरफ्तार, कई मामलो में था वांछित

मौके पर ये रहे मौजूद

इससे पहले सदर प्रखंड के उप प्रमुख गोविंद सिंह ने दीप जलाकर रोजगार मेले का उद्घाटन किया. मंच संचालन बीपीएम पीयूष रंजन और दिव्या सिन्हा ने किया. मौके पर अमृतनगर के मुखिया दिनेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मुकेश पासवान, मनरेगा बीपीओ शंकर प्रसाद, अनामिका वर्मा, जॉब स्किल के डीएम शिव रमन कुमार, डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट दीपक पांडे एवं लॉर्ड कृष्णा स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार देव, सचिव अमिताभ नीरज मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-cuts-cake-in-agyarkund-on-shibu-sorens-79th-birthday/">धनबाद

: शिबू सोरेन के 79वें जन्मदिन पर एग्यारकुंड में झामुमो ने काटा केक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही