Search

 
 
 

हजारीबाग : पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी अंशु दुबे को लगी गोली

encounter in hazaribag : हजारीबाग पुलिस के अनुसार, उरीमारी क्षेत्र में हाल में हुई गोलीबारी की घटना में अपराधी अंशु दुबे संलिप्त था. अंशु दुबे ने ही अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराया था.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Hazaribag: हजारीबाग जिला के उरीमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से अपराधी अंशु दुबे घायल हो गया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

 

हजारीबाग पुलिस के अनुसार, उरीमारी क्षेत्र में हाल में हुई गोलीबारी की घटना में अपराधी अंशु दुबे संलिप्त था. अंशु दुबे ने ही अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराया था. 

 

अंशु दुबे के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए गई थी. पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरु की. पुलिस की तरफ से भी हुई जवाबी फायरिंग में एक गोली अंशु को लगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही