Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: मार्खम कॉलेज में स्नातक वोकेशनल कोर्स में नामांकन शुरू

मार्खम कॉलेज में संचालित बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में नामांकन के लिए 45 प्रतिशत अंक के साथ किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट अथवा 10+2 पास होना अनिवार्य है.
Advertisement
Advertisement

बेहतरीन करियर के लिए फायदेमंद है वोकेशनल कोर्स 

Hazaribagh : हजारीबाग के मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में त्रिवर्षीय स्नातक वोकेशनल पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सत्र 2025-28 के लिए इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदक को चांसलर पोर्टल www.jharkhanduniversities.nic.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. गौरतलब हो कि मार्खम कॉलेज में त्रिवर्षीय चार विषयों में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती है. जिसमें बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी), बैचलर इन बिजनेस एडमिस्ट्रेशन(बीबीए), बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी(बीएमएलटी), बैचलर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) पाठ्यक्रम शामिल हैं. इन वोकेशनल कोर्स से विद्यार्थी किसी खास क्षेत्र के उस विषय के बारे में दक्षता हासिल करते हैं. सभी वोकेशनल कोर्स में सीटें निर्धारित हैं. अपनी  रूचि के अनुसार विद्यार्थी वोकेशनल कोर्स की डिग्री हासिल कर अपनी करियर एवं लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.

मार्खम कॉलेज में संचालित बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में नामांकन के लिए 45 प्रतिशत अंक के साथ किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट अथवा 10+2 पास होना अनिवार्य है. बीबीए में 45 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट अथवा 10+2 पास साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. बीएमएलटी में नामांकन के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम से फिजिक्स ,केमिस्ट्री गणित अथवा  जीवविज्ञान से 12वीं पास होना अथवा डीएमएलटी होना जरूरी है. बीसीए में नामांकन के लिए मैथमेटिक्स, बिजनेस मैथमेटिक्स अथवा कंप्यूटर साइंस के साथ 45 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट अथवा  10+2 पास होना अनिवार्य है. अभ्यर्थी 20 जून शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही