Search

 
 
 

हजारीबाग : 3 अगस्त से 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन

 
विभावि में पहले मेरिट लिस्ट के लिए 10 अगस्त तक नामांकन, मेधा सूची का भी प्रकाशन मेजर विषय पर होगा नामांकन, सत्यापित कराने होंगे 12वीं के प्रमाण पत्र व अंक पत्र समान्य वर्ग के लिए 33 है न्यूनतम अहर्ता आरटीए स्कोर पिछड़ी जाति- 28 व एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 20 Hazaribagh: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन तीन अगस्त से शुरू हो जाएगा. सीयूइटी में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अहर्ता आरटीए स्कोर अनारक्षित श्रेणी के लिए 33 रखी गई है. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए 30, पिछड़ी जाति के लिए 28 और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 20 रखी गई है. विभावि के पीआरओ डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि सीयूइटी में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों के नामांकन के बाद शेष सीटों पर 12वीं या समकक्ष पास अभ्यर्थियों का नामांकन प्राप्तांक के आधार पर होगा. इसे भी पढ़ें :बच्चों">https://lagatar.in/mothers-milk-is-like-nectar-for-children-dc/">बच्चों

के लिए मां का दूध अमृत समान : डीसी

नामांकन प्रक्रिया में बदलाव

इस बार नामांकन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है. मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद नामांकन के पहले विद्यार्थियों को संबंधित संस्थानों से 12वीं के प्रमाण पत्रों और अंक पत्रों को सत्यापित कराना होगा. फिर चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन कराना होगा. उसके बाद पेमेंट रसीद दिखाने पर कॉलेजों में रौल नंबर आवंटित किया जाएगा. नामांकन मेजर विषय के आधार पर होगा. बाकी विषय कॉलेज में दिए जाएंगे. पहली मेधा सूची का नामांकन 10 अगस्त तक होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-language-is-the-expression-of-feelings-arjun-munda/">जमशेदपुर

: भाषा भावों की अभिव्यक्ति है – अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही