Search

 
 
 

हजारीबाग : विभावि में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू

 
चांसलर पोर्टल में 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अभ्यर्थी दो अगस्त को किया जाएगा पहली मेघा सूची का प्रकाशन संबंधित महाविद्यालय में सात अगस्त तक किया जाएगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन 10 अगस्त तक किया जाएगा ऑनलाइन नामांकन Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ये जानकारी देते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय की नई शिक्षा नीति के नोडल ऑफिसर डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के सत्र 2023-27 में अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल (jharkhanduniversities.nic.in) से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक लिए जाएंगे. इसमें सीयूईटी के मान्यवाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. उन्हें चांसलर पोर्टल पर विभावि के अनुसार वांछित विषयों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर अंकों में भरना होगा. बतौर उदाहरण अगर किसी अभ्यर्थी को राजनीति विज्ञान विषय मेजर/प्रतिष्ठा में नामांकन लेना है, तो उसे सीयूईटी में भाषा विषय, राजनीति विज्ञान और जेनरल टेस्ट में प्राप्त एनटीए स्कोर चांसलर पोर्टल पर भरना होगा. ऐसे अभ्यर्थी 12वीं परीक्षा के प्राप्तांक को भी चांसलर पोर्टल पर भरेंगे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-5749-accused-arrested-in-5897-cases-registered-under-poxo-act-in-64-months/">झारखंड

: 64 माह में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज 5897 मामलों में 5749 आरोपी गिरफ्तार

मेधा सूची में सीयूईटी स्कोर वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीयूईटी में भाग नहीं लिया है, वह भी 12वीं परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. मेधा सूची बनाने में सीयूईटी स्कोर वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. सीट रिक्त रहने पर बिना सीयूईटी स्कोर वाले अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा. प्रथम मेघा सूची का प्रकाशन दो अगस्त को किया जाएगा. इसके अनुसार प्रमाण पत्रों का सत्यापन सात अगस्त तक संबंधित महाविद्यालय में किया जाएगा. ऑनलाइन नामांकन 10 अगस्त तक किया जाएगा. अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल पर सिर्फ मेजर विषय पर चुनाव करेंगे. बाकी विषय उन्हें महाविद्यालय में आवंटित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/pm-candidate-mamta-banerjee-in-front-of-modi-tmc-leader-shatabdi-roy-tossed-the-name/">मोदी

के सामने पीएम पद की उम्मीदवार ममता बनर्जी, टीएमसी नेता शताब्दी रॉय ने उछाला नाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही