Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए प्रवेश परीक्षा 30 मई को

Hazaribagh : स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) के लिए कक्षा छह से नौ तक की प्रवेश परीक्षा 30 मई को दिन के 10 से 12 बजे तक होगी. इसके लिए 29 मई की सुबह नौ बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिए जाएंगे. यह जानकारी देते हुए जिला प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को इसके लिए साथ में प्रवेश पत्र में दिए गए. फोटो की तरह ही दो फोटोग्राफ्स साथ में लाने होंगे. हजारीबाग में तीन सेंटर बनाए गए हैं. जिला स्कूल के परीक्षार्थियों के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं. कक्षा छह और सात के परीक्षार्थियों के लिए हिन्दू प्लस टू हाई स्कूल और आठवीं व नौवीं कक्षा के लिए श्रीकृष्ण बाल आरक्षी विद्यालय में सेंटर बनाया गया है. जिला स्कूल से 720 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं राजकीय बालिका प्लस टू हाई स्कूल और मॉडल स्कूल चुरचू का सेंटर भी जिला स्कूल में ही बनाया गया है. मॉडल स्कूल बरही का सेंटर राजकीय बालिका स्कूल में बनाया गया है. राजकीय बालिका प्लस टू हाई स्कूल की करीब 400 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगी. गौरतलब है कि हजारीबाग के चार उत्कृष्ट विद्यालयों में इसी सत्र से सीबीएसई पैटर्न के आधार पर पढ़ाई होगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-annual-tax-of-11-56-crores-comes-in-the-municipal-corporation-yet-the-city-is-in-dire-straits/">हजारीबाग

: नगर निगम में 11.56 करोड़ का आता है सालाना टैक्स, फिर भी शहर में बदहाली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही