Search

 
 
 

हजारीबाग : गतका चैंपियनशिप में फहिमा अकादमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

 
स्टेट सब जूनियर/सीनियर गतका चैंपियनशिप में मिला मेडल Hazaribagh:  झारखंड गतका एसोसिएशन द्वारा स्टेट सब जूनियर/ सीनियर गतका चैंपियनशिप रॉयल आर्किड इंटरनेशनल स्कूल में बरही में आयोजित किया गया. इसमें फहिमा अकादमी के सात छात्रों ने मेडल पर कब्जा जमाया. इनमें पांचवी कक्षा के छात्र मो. रिजवान को गोल्ड मेडल, हादी अली, आकाश मुंडा, शिवम कुमार एवं मो. खालिद को सिल्वर तथा मो. अयान व आठवीं कक्षा के छात्र हिमांशु कुमार को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुए. स्कूल की प्राचार्या फरहा फातमी ने बच्चों को बधाई देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की काफी सराहना की और भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें-हैदराबाद">https://lagatar.in/jharkhand-mlas-keep-strict-vigil-in-hyderabad-resort/">हैदराबाद

के रिजॉर्ट में झारखंड के विधायकों की कड़ी पहरेदारी

एक गोल्ड, पांच सिल्वर व दो ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

उन्होंने कहा कि स्कूल वैसे बच्चे, जो खेल के क्षेत्र आगे जाना चाहते हैं, स्कूल प्रबंधन उनकी हर संभव मदद करेगा. साथ ही गतका एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी प्रिंस कुमार मिश्रा और कोच अंशु राज को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर निखारा. छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इनमें स्कूल के शारीरिक शिक्षक सोमनाथ कुमार, हसरत अली, मो. बेलाल, राहुल कुमार, कुणाल कुमार, गौतम कुमार, मो सफीक, अबदाल आलम, महताब आलम, बीरेंद्र प्रसाद, पल्लवी राणा, माजदा परवीन, नाजिया आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/we-were-already-imagining-whatever-happened-in-jharkhand-supriyo/">झारखंड

में जो कुछ हुआ, इसकी परिकल्पना हमलोग पहले से कर रहे थे : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही