Search

हजारीबाग : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, अवैध स्प्रिट जब्त

Hazaribagh:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर सोमवार को चौपारण थाना पुलिस ने पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की. घर एवं घर के अंदर बने तहखाने की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में अवैध स्प्रिट के 27 जार (प्रत्येक जार 35 लीटर क्षमता), विभिन्न शराब कंपनियों के 3500 पीस स्टीकर, करीब 1900 पीस ढक्कन, 110 खाली बोतलें, अवैध होलोग्राम तीन बंडल, तीन लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब 2.760 लीटर बरामद की गयी. इस संबंध में वीरेंद्र कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-india-alliance-claimed-jp-bhai-patel-will-win-from-hazaribagh/">रामगढ़

: इडिया गठबंधन ने किया दावा- हजारीबाग से जीतेंगे जेपी भाई पटेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//