Ranchi/Hazaribagh : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने हजारीबाग के चौपरण थाना क्षेत्र के गोरमोरवा जंगल के पास से अवैध शराब लदे एक ट्रक और पिकअप वैन को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि यह अवैध शराब चौपारण के रहने वाले अजय यादव नाम के व्यक्ति की है. उत्पाद विभाग के टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
हजारीबाग : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब लदे ट्रक व पिकअप वैन पकड़े, बिहार भेजने की थी तैयारी
Last Updated: Apr 01, 2024 12:00 AM (IST)