Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कार्यपालक दंडाधिकारी ने किया नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण

Chouparan : कार्यपालक दंडाधिकारी दीपा खलको ने मंगलवार को चौपारण प्रखंड में संचालित नर्सिंग होम और क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया. साथ में बरही अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ ज्ञानी प्रकाश और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण के डॉ योगेंद्र सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे. इस संबंध में कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय के आदेश पर कुछ नर्सिंग होम और क्लीनिक का निरीक्षण किया गया. इसमें संचालित नर्सिंग होम और क्लीनिक की भौतिक स्थिति का जायजा लिया गया. इसे भी पढ़ें– हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-admit-card-for-departmental-examination-of-gazetted-officers-will-be-received-from-the-commissioners-office/">हजारीबाग

: आयुक्त कार्यालय से मिलेगा राजपत्रित पदाधिकारियों की विभागीय परीक्षा का प्रवेश पत्र

जिला प्रशासन को भेजा जाएगा जांच प्रतिवेदन : दीपा खलको

दीपा खलको ने बताया कि जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेज दिया जाएगा. वहीं डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रखंड में संचालित होंडा शो रूम के सामने एसएम मेमोरियल अस्पताल, आशना क्लीनिक और कश्यप मेडिकल एजेंसी दोनों बजरंगी कलोनी, पपरो रोड पर मां सावित्री क्लीनिक, जैन मंदिर के पास पायल पॉली क्लीनिक, सीएचसी के पीछे लाइफ लाइन जीवन क्लीनिक और महराजगंज में तौफिक आलम, तस्लीम क्लीनिक व मासूम हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया गया. इसे भी पढ़ें– घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-herd-of-15-elephants-roaming-near-palasbani-forest-and-canal/">घाटशिला

: पलासबनी जंगल एवं कैनाल के समीप 15 हाथियों का झुंड कर रहा विचरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही