Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कनहरी जंगल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Hazaribagh : हजारीबाग उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे शहरी क्षेत्र के कनहरी जंगल में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. मुर्गी फार्म की आड़ में विदेशी शराब तैयार की जा रही थी. छापेमारी टीम ने 2000 लीटर स्प्रिट, 500 लीटर तैयार विदेशी शराब, 20 हजार खाली बोतलें और इतने ही ब्लू एंड ह्वाइटमैकडॉवेल कंपनी के स्टीकर बरामद किया है. इसके अलावा झारखंड सरकार उत्पाद विभाग का 30 हजार होलोग्राम भी पुलिस ने जब्त किया. इसे भी पढ़ें -पोसैता">https://lagatar.in/10-trains-stop-for-free-medical-distribution-camp-at-posaita/">पोसैता

में फ्री मेडिकल डिस्ट्रीब्यूशन कैंप के लिये 10 ट्रेनों का ठहराव

अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग शहरी क्षेत्र में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. छापेमारी रात के 10:30 बजे से शुरू होकर 2:00 बजे रात तक चली. मौके से उत्पाद विभाग ने दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है. मोटरसाइकिल के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है. उत्पाद विभाग की पिछले एक सप्ताह के दौरान यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पूर्व चौपारण के गोरमोरवा से नकली शराब की 600 पेटी की खेप पकड़ी थी. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के दारोगा राजीव नयन, जीतेंद्र कुमार सिंह तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

मुर्गी फार्म कनहरी-शेखा रोड पर स्थित है

बताया जा रहा है कि करीब 2000 वर्ग फीट में बना यह मुर्गी फार्म कनहरी-शेखा रोड पर स्थित है. कच्ची सड़क से महज 10 मीटर दूर मुर्गी फार्म बनाया गया था. आशंका जताई जा रही है कि पिछले एक-दो माह से यहां शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी और होली में अवैध शराब की तस्करी ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार कर की जानी थी. दारोगा जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि होली को लेकर सहायक आयुक्त संजय मेहता के निर्देश पर स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने मौके पर ही कागज की 10 हजार और करीब 200 प्लास्टिक पेटी को आग के हवाले कर दिया. वही बरामद शराब की बोतलों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपए की स्प्रिट से 7000 लीटर विदेशी शराब तैयार की जाती थी. छापेमारी में 20 पेटी तैयार विदेशी शराब भी बरामद की गई, जिस पर ब्लू एंड ह्वाइट कंपनी का लेबल लगाया गया था. इसे भी पढ़ें -छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-with-naxalites-in-sukma-3-soldiers-martyred-two-injured/">छत्तीसगढ़

: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 3 जवान शहीद, दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही