Search

हजारीबाग : बाइक-ऑटाे व कार से काेयले की हुई थी फर्जी ढुलाई, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

Saurav Singh Ranchi/Hazaribagh :  हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चारा घोटाले की तर्ज पर बाइक, कार और ऑटो से कोयले की ढुलाई करने का मामला सामने आया था. इस मामले में सात जनवरी 2019 को हजारीबाग के तत्कालीन जिला खनन पदाधिकारी नितेश गुप्ता ने बड़कागांव थाना में शिकायत की थी. लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. हजारीबाग जिला खान पदाधिकारी ने 12 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर रिमाइंडर भी भेजा गया, इसके बाद भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.

कोयला के ई-परिवहन चालान में पायी गयी है अनियमितता

शिकायत में पदाधिकारी ने कहा था कि विभाग की जेआइएमएस प्रणाली के तहत कोयला के ई-परिवहन चालान में अनियमितता पायी गयी है. मेसर्स एनटीपीसी परियोजना को कोयला आपूर्ति के लिए बिक्री आदेश मिला है. बनादाग रेलवे साइडिंग से कोयले की आपूर्ति करने वाले डीओ होल्डर व ट्रांसपोर्टर लिफ्टर ने जिन वाहनों का इस्तेमाल किया, वो नंबर ऑटो, कार व बाइक के हैं. नियम के विरुद्ध संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोयला परिवहन के लिए व्यावसायिक वाहनों के नाम पर ऑटो आदि के नंबर को पंजीकृत कर अवैध रूप से परिवहन चालान का उपयोग कोयले की ढुलाई में किया गया. इसलिए मामले की जांच कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये.

इन वाहनों से की गयी थी कोयले की ढुलाई 

गाड़ी नंबर चालान नंबर वाहन
JH-05AC 1320 112 ऑटो
JH-05A 2828 250 कार
JH-02AQ 1170 13 बाइक
JH-04A 0689 210 बाइक
JH-05A 2618 364 बाइक
JH-05A 2619 428 बाइक
JH-05AC 9791 316 बाइक
JH-05A 2622 449 बाइक
JH-05AC 1359 150 बाइक
JH-05AC 1502 270 बाइक
JH-02AE 9031 04 बाइक
JH-02AF 0526 02 बाइक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp