Search

 
 
 

हजारीबाग: मिडिल स्कूल सेलहारा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

 
Hazaribagh: चौपारण में दीपावली के पूर्व मध्य विद्यालय सेलहारा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रूप बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. बच्चे भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, देवी लक्ष्मी, दुर्गा, महात्मा गांधी, शंकर, गणेश, पार्वती और हनुमान जैसे कई रूपों में खुद को सजाया. कुछ बच्चों ने तो अपने शिक्षकों की भी नकल उतारी. साथ ही कुछ बच्चियों के समूह ने छठ व्रत का जीवंत प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में
विद्यालय के शिक्षक सह परिवर्तन दल सदस्य जनार्दन प्रसाद वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में अपनी कला के प्रदर्शन करने का मौका मिलता है. साथ ही बच्चे अपनी कल्पनाओं को उड़ान देते हैं. वहीं प्रधानाध्यापक रामखेलावन रविदास ने बताया कि इन कार्यक्रमों से बच्चों में सृजनात्मक कला का विकास होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक जन्मेजय सिंह, विजय कुमार, विजय प्रसाद, रामचंद्र साहू, राजेंद्र रविदास, राकेश सिंह, डैजी कुमारी, सिंह रंगीना कुमारी और बाल संसद का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/anti-national-activities-have-reduced-in-the-country-during-the-tenure-of-pm-narendra-modi-amit-shah/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां कम हुईं : अमित शाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही