Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बीएड प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

Hazaribagh : बीएड प्रशिक्षुओं के विदाई समारोह में इचाक स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय तिलरा-कवातू के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें कक्षा छह की राजनंदिनी ने देशभक्ति आधारित साइलेंट एक्टिंग किया. बच्चों ने देशभक्ति गायन के साथ अपनी कला का भी प्रदर्शन किया. प्रिंसिपल शिव ओम प्रकाश ने कहा कि बच्चों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ गीत-संगीत और नृत्य का भी बहुत महत्व है. उन्होंने बच्चों से इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-team-begins-audit-of-road-safety-works-in-jharkhand/">सुप्रीम

कोर्ट की टीम ने झारखंड में रोड सेफ्टी के कार्यों का ऑडिट शुरू किया)

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम का निर्देशन प्रशिक्षु रोहित सिंह गौतम, कृति कुमारी तथा विपुल कुमार ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार पाठक, कौलेश्वर प्रसाद सिंह, अजय कुमार पासवान, शकील अंजुम, श्रवण कुमार प्रसाद, राजन गुरु, अशोक कुमार सिन्हा, अशोक रविदास, चंद्रिका सिंह और बालेश्वर दूबे मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/congress-termed-pm-modis-rojgar-mela-as-an-event-said-the-level-of-governance-has-dropped/">पीएम

मोदी के रोजगार मेले को इवेंट करार दिया कांग्रेस ने, कहा, शासन का स्तर नीचे गिरा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही