Search

 
 
 

हजारीबाग : दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गयी विदाई, वनभोज का आयोजन

 
इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वणभोज के साथ दसवीं क्लास के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई Hazaribagh:  मंडई कला स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक में दसवीं कक्षा की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. विद्यालय के निदेशक बिपिन कुमार सिन्हा और प्राचार्या वीणा प्रसाद की पहल पर वनभोज का आयोजन किया गया था. इस तरह का आयोजन विद्यालय के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ. वनभोज में विद्यालय के सभी 600 बच्चे शामिल हुए. विद्यार्थियों ने वनभोज का जमकर लुत्फ उठाया. इसमें विद्यालय के 25 शिक्षक और 10 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भी भागीदारी रही. निदेशक बिपिन कुमार सिन्हा का मानना था कि वर्ष भर तो शिक्षकों और छात्रों के बीच अनुशासनिक दूरी बनी ही रहती है. वर्ष में कम से कम एक दिन तो छात्र-छात्राओं को उनके और शिक्षकों के बीच एक पारिवारिक माहौल सा महसूस हो, इसी सोच के तहत उन्होंने वनभोज का आयोजन किया. आयोजन के लिये डेमोटांड पार्क जैसे रमणीय स्थान का चयन किया गया, जहाँ बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cm-champai-sorens-government-will-win-with-a-huge-majority-in-the-floor-test-in-the-presence-of-hemant-dogar/">चाईबासा

: हेमंत की उपस्तिथि में फ्लोर टेस्ट में सीएम चंपाई सोरेन की सरकार भारी बहुमत से जीतेगी : डोगर

विदाई समारोह में भावुक हो उठे शिक्षक और विद्यार्थी

वनभोज के बाद पार्क में ही दसवीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. मौके पर शिक्षक, विद्यार्थी और शिक्षकेतर कर्मचारी भावुक हो उठे. बिपिन कुमार सिन्हा ने बच्चों को उनके भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि अपने भविष्य के निर्माता इंसान खुद होता है. इसलिये बच्चे अभी से अपने भविष्य को सजाने-संवारने में जुट जाएं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रुस्तम अंसारी, राहुल दुबे, अभिषेक, योगेंद्र, आशीष चौबे, शिक्षिका प्रियंका, श्वेता, राखी, संजू, खुशबू, मिस गीता, मिस सबा, मिस मोनिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-guarantee-is-a-guarantee-of-unemployment-priyanka-gandhi-attacks/">पीएम

मोदी की गारंटी बेरोजगारी की गारंटी है : प्रियंका गांधी ने हमला बोला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही