Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कस्तूरबा स्कूल में 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

Chouparan : चौपारण कस्तूरबा जन जागरण समिति की ओर से संचालित महाराजगंज में डॉ ललन बाबू कस्तूरबा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय, सिंहपुर के कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को वर्ग नवम के विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी डीएसई सह बीईईओ राकेश कुमार सिंह, मुनअम पब्लिक स्कूल के सचिव काजी मतिनुल हसन, पत्रकार शशि शेखर, मुकेश सिंह, संतोष विश्वकर्मा, मिथुन दांगी, मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर, कमिटी के सदस्य अरविंद सिन्हा, महेश्वरी मेहता, मनोज कुमार, किड्स के डायरेक्टर अरशद अली, जाह्नवी ट्यूटोरियल के डायरेक्टर मो फहद सहित कई लोग उपस्थित थे. उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित भी किया. इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-18-candidates-including-14-independents-district-administration-engaged-in-preparation/">रामगढ़

उपचुनाव : 14 निर्दलीय समेत 18 प्रत्याशी मैदान, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन  

जीवन में कुछ कर दिखाएं- राकेश सिंह

मौके पर बीईईओ राकेश सिंह ने वर्ग दशम के विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में कुछ ऐसा कर दिखाएं कि जहां भी जाएं तो लोग कहे कि ये कस्तूरबा के विद्यार्थी हैं. वहीं मुनअम पब्लिक स्कूल के सचिव काजी मतिनुल हसन ने कहा कि प्रखंड में जल्द ही यहां की बच्चियों के उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा. वहीं प्रधानाध्यापक ममता कुमारी ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. संचालन शिक्षक अखिलेश दांगी ने किया. कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल कुमार, शिक्षक सुग्रीव रजक, भोला दांगी, कृष्णा राणा, पप्पू गुप्ता, मुकेश सिंह, सुधीर पांडेय, अरविंद सर, सयूम अंसारी, कौसर रब्बानी, मतीन, बहादुर, अनीता, ललिता, सुप्रिया, सुनीता सहित विद्यालय के नवम के विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें:मंत्री">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-said-tribal-development-will-move-towards-grandeur-including-mahakumbh-mela-3-news-of-palamu-district/">मंत्री

मिथिलेश ठाकुर ने कहा- भव्यता की ओर बढ़ेगा आदिवासी विकास महाकुंभ मेला… समेत पलामू जिला की 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही