Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : किसान हल्ला बोल आंदोलन जनजागरण अभियान चला समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Barkatta: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को किसान हल्ला बोल आंदोलन जन जागरण अभियान चलाया गया. इसके तहत पूर्व विधायक प्रो. जानकी प्रसाद यादव ने गयपहाड़ी पंचायत भवन के प्रांगण में इलाके में भयंकर सुखाड़ को लेकर किसानों के साथ पंचायत स्तरीय बैठक की. बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंसस महेंद्र प्रसाद और संचालन समाजसेवी उपेंद्र शर्मा ने किया. पूर्व विधायक ने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ अकाल दर्ज किया जा रहा है. वर्षा नहीं होने के कारण भदई फसल मडुआ, मकई, कोदो, गोंदली, घंघरी, बरई आदि सूख गए हैं. किसानों की पूंजी पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सुखाड़ समेत विभिन्न 14 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो किसान हल्ला बोल आंदोलन किया जाएगा. मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, दुर्गा चौधरी, अर्जुन प्रसाद, कुमार रवि, अनिल यादव, जागेश्वर प्रसाद, उपेंद्र शर्मा मनोहर चौधरी, ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट">https://lagatar.in/government-gave-information-in-the-high-court-action-taken-against-the-enforcement-team-of-ranchi-municipal-corporation/">हाइकोर्ट

में सरकार ने दी जानकारी- रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर की गई कार्रवाई
दूसरी खबर

खो-खो बालक में पदमा व बड़कागांव और बालिका में डाड़ी व बरही बना विजेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/khelo-jharkhand-padma_127-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh:  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग की ओर से आयोजित खेलो झारखंड के तीसरे दिन बुधवार को खो-खो और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में किया गया. तीरंदाजी प्रतियोगता का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने धनुष से बाण चलाकर किया. साथ ही बच्चों के मनोबल को प्रोत्साहित किया. दिन भर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता अंतर्गत बालक वर्ग के अंडर-17 में टाटीझरिया बनाम इचाक, चलकुशा बनाम बरकट्ठा, बड़कागांव बनाम कटकमसांडी, कटकमदाग बनाम दाढ़ी, पदमा बनाम बरही और दारू बनाम केरेडारी के बीच प्रदर्शन का दौर चलता रहा. दूसरी तरफ अंदर-17 बालिका वर्ग में चूरचू और चौपारण के बीच खो-खो का मैच चला. उसके बाद बड़कागांव बनाम कटकमसांडी, टाटीझरिया बनाम कटकमदाग, चलकुशा बनाम पदमा, दारू बनाम केरेडारी, बरकट्ठा बनाम इचाक और सदर बनाम बरही में बच्चियों ने खो-खो खेल का शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-19 बालक में विजेता पदमा और उपविजेता इचाक और अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता बड़कागांव और उपविजेता कटकमसांडी रहा. अंडर-14 बालक वर्ग में विजेता डाड़ी और उपविजेता टाटीझरिया, वहीं बालिका वर्ग में विजेता बरही उपविजेता इचाक रहा. खेल के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों ने भरपूर योगदान दिया. तीसरी खबर

मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/gggg-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग। जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र की सिंदूर पंचायत स्थित एक घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने बुधवार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान लातेहार जिला के बालूमाथ निवासी कुंदन कुमार के रूप में की है. इस संबंध में कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ कांड संख्या-255/23 के तहत मामला दर्ज कर बुधवार के दिन उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ravi-nandan-kumar-convicted-in-fodder-scam-case-dies-in-birsa-munda-jail/">रांचीः

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता रवि नंदन कुमार की बिरसा मुंडा जेल में मौत
चौथी खबर

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Barahi: थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर में बीती मंगलवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक करियातपुर निवासी स्व. सुरेश रजक का 20 वर्षीय पुत्र साजन कुमार बताया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में युवक को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुधवार सुबह बरही थाना की पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने पर प्रमुख मनोज रजक, करियातपुर पंचायत के मुखिया और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व रमेश ठाकुर, कोनरा के पंसस मो. यूसुफ, मो. साबिर, मोहन कुमार आदि उसके पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की. वहीं, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही