Search

 
 
 

हजारीबाग : किसानों को किया गया जागरूक, उन्नत कृषि पर जोर

 
अमनारी में किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन Tatijharia, Hazaribagh:  टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी करमाटांड में नव जागृति युवा मंडल के बैनर तले किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिप सदस्य रामप्रसाद, मुखिया स्वास्तिका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, कृषि विशेषज्ञ ब्रजेश कुमार एवं अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन रितलाल प्रसाद वर्मा ने किया. विभाग के कर्मियों एवं किसानों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर कैसे बनें, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. किसानों को अपनी जमीनों को अधिक उपजाऊ बनाना होगा. इसे भी पढ़ें-टीएमसी">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-should-be-conducted-in-a-single-day-tmc-tells-election-commission-central-agencies-should-not-disrupt-electoral-process/">टीएमसी

ने निर्वाचन आयोग से कहा, लोकसभा चुनाव एक ही दिन में कराये जायें,  केंद्रीय एजेंसियां चुनावी प्रक्रिया बाधित न करें

जलवायु परिवर्तन और कृषि सलाह पर जोर दिया गया

संगोष्ठी में जलवायु परिवर्तन और कृषि सलाह पर जोर दिया गया. वहीं कृषि विशेषज्ञों खेती की बारिकी को समझाया. इस दौरान विभाग के द्वारा किसानों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सुधीर वर्मा, निरंजन कुमार, रितलाल वर्मा, सीएलएफ प्यासी देवी, कृषक मित्र रामशरण प्रसाद, सीताराम प्रजापति, किशोर वर्मा, बढ़न महतो, सुनीता देवी, अनीता देवी, जालो महतो, दर्शन महतो, दिनेश्वर महतो, प्रवीण महतो, ज्ञानी महतो, निर्मल महतो, प्रकाश सिंह, जगदीश महतो, सोनी देवी, देवंती देवी, सुनीता देवी समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-is-precious-follow-safety-rules-at-workplace-ceo/">धनबाद

: जीवन अनमोल है, कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करें- सीईओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही