Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सहायक अध्यापकों को जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Chauparaan: चौपारण प्रखंड के दो सहायक अध्यापकों दिनेश कुमार यादव और शिव कुमार यादव का मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में नियम विरुद्ध प्रतिनियोजन के खिलाफ चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया. शिक्षा विभाग की कार्रवाई के विरोध में एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रखंड इकाई चौपारण से जुड़े शिक्षक अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर प्रतिनियोजित सहायक अध्यापकों के साथ बीआरसी के समक्ष बैठ गए. इससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तुरंत ही अपनी भूल को सुधार करते हुए प्रतिनियोजन को निरस्त कर दिया. वहीं अनशन स्थल पर पहुंच कर दोनों सहायक अध्यापकों को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया. साथ ही मूल विद्यालय में योगदान करने का पत्र उनके हाथों में थमाया. इसे भी पढ़ें :सिंगरौली">https://lagatar.in/singrauli-police-showed-promptness-and-pacified-the-anti-social-elements/">सिंगरौली

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए असामाजिक तत्वों को कराया शांत

क्या है पूरा मामला

चौपारण प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरमोरवा के सहायक अध्यापक शिवकुमार यादव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडार के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार यादव का प्रतिनियोजन मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय मे बीइइओ सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण के राकेश कुमार सिंह ने आठ सितंबर को किया था. इससे पहले एक अगस्त को चौपारण वन के बीइइओ उमाकांत यादव ने दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन दूसरे स्कूल में कर दिया था. संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे और जिला अध्यक्ष चंदन मेहता के कहने पर बीइइओ उमाकांत यादव ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए प्रतिनियोजन पत्र को निरस्त कर दिया था. पुनः इन दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन मूल विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में कर दिया गया था. बाद में चौपारण वन और टू के बीइइओ ने प्रतिनियोजन रद्द करने का आदेश पत्र निकाला था, जिसे डीएसई ने निरस्त कर दिया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/para-teacher-23_377-1.jpg"

alt="" width="730" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर एकीकृत सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति, सचिव सीताराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे, जिला अध्यक्ष चंदन मेहता, मीडिया प्रभारी देवनारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार, सहायक शिक्षक जनार्दन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव एवं राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, समेत सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद थे. दूसरी खबर

बरगड्डा के राधा-कृष्ण मंदिर में हुई गोवर्धन पूजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/govardhan-pooja_666-1.jpg"

alt="" width="730" height="300" /> Hazaribagh: कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया. यहां महिला संकीर्तन मंडली की समूह सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर अन्नकूट खीर, पूरी, सब्जी सहित अन्य व्यजनों का भंडारा लगाया गया. इस आयोजन में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल शामिल हुए और गोवर्धन पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर विधायक को ग्रामीणों ने तालाब गहरीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा. उन्होंने जल्द तालाब गहरीकरण का आश्वासन दिया. पुजारी निवास पांडेय ने गोवर्धन पूजा का महत्व और इतिहास बताया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा,कटकमसांडी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, यूवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुमन राय, लुपुंग पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार रविदास, युवा मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष दीपक मेहता, योगेंद्र यादव, सुधीर यादव, अनिल यादव, दामोदर यादव, बबन यादव, दीपक यादव, दयानंद राय, भोला यादव, सिकंदर यादव आदि मौजूद थे. मंदिर के प्रांगण में पुजारी प्रदीप पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, अरुण पांडेय, भागीरथ यादव, रघुनंदन यादव, लोकनाथ यादव, रामसहाय यादव, जयराम यादव, सीताराम यादव, यमुना यादव, सरयू यादव, युगेश्वर यादव, राजेश यादव, बुधन यादव, बैजू यादव आदि ने पूजा में सहयोग किया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-proposal-to-declare-vishnugarh-as-drought-passed/">हजारीबाग

: विष्णुगढ़ को सुखाड़ घोषित करने का प्रस्ताव पारित समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही