रात 9 बजे हजारीबाग शहर में हो जाता है सन्नाटा, घूमने लगते हैं अपराधी कहीं जेवर दुकान में हो रही है चोरी तो कहीं महिलाओं से होती है छिनतई अपराधी और उग्रवादी मचा तांडव, घटना को दे रहे अंजाम Pramod Upadhyay Hazaribagh: हजारीबाग जिले में इन दीनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. कहीं गोलीबारी से दहशत फैलाया जाता है तो कहीं व्यवसायियों को टारगेट किया जा रहा है. ऐसे में शहर के दुकानदार अपनी दुकान को रात 9 बजे बंद कर देते हैं. उन्हें घर जाने की जल्दी रहती हैं. उन्हें डर रहता है कि कहीं अपराधी दुकान में घुसकर लूटपाट या हत्या न कर दे जबकि शहर में कई सीसीटीवी भी लगे हुए हैं. फिर भी अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि आमलोगों को तो छोड़िए बल्कि पुलिस को भी निशाना बना रहे हैं. ये स्थिति तब है जब हजारीबाग में डीआईजी और कमिश्नर भी बैठते हैं. इसके बावजूद शहर में लगातार चोरी, हत्या और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.
पेपर लीक मामलाः बोले तेजस्वी, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के पीछे लिखा मिलता है उत्तर
: गांडेय में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत केस संख्या- दो लोहसिगना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया में शनिवार सुबह महिला बाजार जा रही थी. इसी बीच दो बाइक सवार महिला के पास आया और चाकू दिखाकर सोने का चेन छीनकर फरार हो गया. केस संख्या- तीन दो सप्ताह पहले सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड पर मंडई निवासी शर्मा बैंक से डेढ़ लाख रूपया निकाल कर बाजार में ताला खरीद रहे थे. इसी बीच दो अज्ञात अपराधी उनके पास से नोट से भरा हुआ थैला छीनकर भाग गए. केस संख्या- चार दो दिन पहले बड़कागांव के गोबरदहा महुगाई कला में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहा था. शाम ढलते ही वहां अपराधियों ने खूब तांडव मचाया. एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गये. केस संख्या- पांच 10 मार्च बड़कागांव केआंगो पंचायत के चरका पत्थर जंगल के पास उग्रवादियों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया था. मुठभेड़ में दोनों तरफ से 50 रोड गोली भी चली थी. उग्रवादियों का नेतृत्व टीपीसी उग्रवादी के एरिया कमांडर दिवाकर गंजू कर रहा था और इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने भी की थी. हालांकि पुलिस ने वहां उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो हथियार, उग्रवादियों की जरूरत के सामान और पांच मोटरसाइकिल जब्त किया था.
शहर के इन स्थानों पर होती है अक्सर छितनई
हजारीबाग शहर के डीवीसी चौक, कलु चौक, बड़ा बाजार, बस स्टैंड, गोवारटोली चौक, कालीबाड़ी रोड, आनंद चौक, इंद्रपुरी चौक, बंसीलाल चौक, मारखम कॉलेज रोड के इमली कोठी के पास, सरदार चौक और अलावे कई स्थानों पर छिनतई और लूटपाट की घटना होती रहती है. जबकि इन स्थानों पर कई सीसीटीवी कैमरे भी जिला प्रशासन ने लगाये हैं. इसे भी पढ़ें-BPSC">https://lagatar.in/bpsc-paper-leak-case-tejashwi-said-candidates-get-the-answer-written-on-the-back-of-the-admit-card/">BPSCपेपर लीक मामलाः बोले तेजस्वी, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के पीछे लिखा मिलता है उत्तर
शाम ढलते ही लगने लगता है डर : प्रदीप मेहता
डीवीसी चौक के पास दुकान चलाने वाले प्रदीप कुमार मेहता ने बताया कि शहर में कैमरा लगा हुआ है और पुलिस की पेट्रोलिंग करने की ही बात कही जाती है. इसके बावजूद शहर में खुलेआम अपराधी हथियार लेकर घूमते हैं. यही कारण है कि दुकानदार जल्दी दुकान बंद कर घर चले जाते हैं.कहीं अपराधी दुकान में घुसकर गोली न मार दे : राजेश कुमार
वहीं सरकारी बस स्टैंड के पास जनरल स्टोर के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि हर दुकानदार चाहता है कि लेट तक दुकानदारी हो. और कमाएं लेकिन अपराधियों के डर से दुकान जल्दी बंद करनी पड़ती है. ऐसा लगता है कि कहीं अपराधी दुकान में घुसकर गोली ना मार दे. ऐसी कई घटना पहले हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग करती या अपराधियों पर लगाम लगाती तो हम दुकानदार निश्चित होकर काम कर पाते.अपराध की कई घटनाएं आ चुकी है सामने
केस संख्या- एक हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी रोड में शनिवार 16 मार्च को रात 9 बजे गीतांजलि ज्वेलर्स में 3 अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की. जेवर लूट की घटना को अंजाम दिया. लेकिन अपराधियों ने जो जेवर लूटी है वह नक़ली बताई जा रही है. दुकान से 100 मीटर की दूरी पर है सदर थाना. इस संबंध में दुकानदार पिंटू सोनी ने बताया कि दुकान बंद कर घर जा रहे थे. डेमो दिखाने वाला जेवर का थैला था. तीन अपराधी दुकान में घुसे और दो राउंड फायरिंग भी किया. हम घबरा गए और फिर अपराधी हाथ से थैला लेकर फरार हो गया. सभी अपराधी हथियार से लैस थे. पल भर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है. मामले में एसडीपीओ ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-children-who-went-to-take-bath-in-the-pond-in-gandey-died-due-to-drowning/">गिरिडीह: गांडेय में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत केस संख्या- दो लोहसिगना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया में शनिवार सुबह महिला बाजार जा रही थी. इसी बीच दो बाइक सवार महिला के पास आया और चाकू दिखाकर सोने का चेन छीनकर फरार हो गया. केस संख्या- तीन दो सप्ताह पहले सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड पर मंडई निवासी शर्मा बैंक से डेढ़ लाख रूपया निकाल कर बाजार में ताला खरीद रहे थे. इसी बीच दो अज्ञात अपराधी उनके पास से नोट से भरा हुआ थैला छीनकर भाग गए. केस संख्या- चार दो दिन पहले बड़कागांव के गोबरदहा महुगाई कला में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहा था. शाम ढलते ही वहां अपराधियों ने खूब तांडव मचाया. एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गये. केस संख्या- पांच 10 मार्च बड़कागांव केआंगो पंचायत के चरका पत्थर जंगल के पास उग्रवादियों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया था. मुठभेड़ में दोनों तरफ से 50 रोड गोली भी चली थी. उग्रवादियों का नेतृत्व टीपीसी उग्रवादी के एरिया कमांडर दिवाकर गंजू कर रहा था और इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने भी की थी. हालांकि पुलिस ने वहां उग्रवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो हथियार, उग्रवादियों की जरूरत के सामान और पांच मोटरसाइकिल जब्त किया था.
Leave a Comment